NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद
रायगढ़

खरसिया के हमालपारा में उठाईगिरी का खुलासा, 24 घंटे के भीतर दो चोर गिरफ्तार, नगदी बरामद

मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे थैले से रुपये व दस्तावेज पार किये थे आरोपी

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के हमालपारा में मोटरसाइकिल के हैंडल में रखे नगदी से भरे थैले की उठाईगिरी की घटना का चौकी खरसिया पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ह्यूमन हिंट के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम एवं दस्तावेज बरामद किए हैं।
प्रकरण में 11 जनवरी को विनोद अग्रवाल निवासी जवाहर कॉलोनी खरसिया ने पुलिस चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व्यवसायी है और 10 फरवरी की रात्रि लगभग 9:30 बजे हमालपारा स्थित बुधराम उर्फ बुद्धू की दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर बैग व थैला हैंडल में टांगकर दुकान के अंदर गया था। लौटने पर बैग व थैला गायब मिले, जिनमें 8-9 हजार रुपये नगद, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज रखे थे। रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
घटनास्थल का निरीक्षण एवं पूछताछ के दौरान दो संदेहियों के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी कर राजू महंत (35 वर्ष) एवं अंकित वैष्णव (27 वर्ष), दोनों निवासी हमालपारा तालाब पार खरसिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी राजू महंत से 4,000 रुपये नगद एवं काला बैग जिसमें प्रार्थी का आधार कार्ड व पैन कार्ड था, जबकि आरोपी अंकित वैष्णव से 4,000 रुपये नगद एवं थैला जिसमें दो पानी की बोतलें बरामद की गईं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में उठाईगिरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत मशरूका बरामदगी सुनिश्चित की गई। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, आरक्षक साविल चन्द्रा एवं डमरूधर पटेल की सराहनीय और महत्वपूर्ण भूमिका रही।

You Might Also Like

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

जल जीवन मिशन से सिंघपुरी में पहुंचा पेयजल ग्रामवासियों के जीवन में आया बदलाव

एमसीएच में सुविधाओं का टोटा : फिर हुई एक प्रसुता की मौत

बेपरवाह औद्योगिक घराने छीन रहे लोगों की सांसे

डॉक्टर पिता के विरासत को आगे बढ़ाते उनके बच्चे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन मुस्कान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता
Next Article इंसानियत की खूबसूरत तस्वीर, बंदरों को मटर खिलाकर पानी पिलाते नजर आये पुलिस जवान

खबरें और भी है....

शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
जिले की बेटियों के कौशल विकास की दिशा में ऐतिहासिक समझौता
फैक्ट्रियों पर 9 लाख 70 हजार का जुर्माना
अधेड़ ने खुद को मारी चाकू, उपचार के दौरान मौत
युवक ने फांसी लगाकर की खदुकुशी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शहर के विकास कार्याे का जायजा लेने सडक़ पर उतरे मयंक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?