रायगढ़। छत्तीसगढ़ भाजपा के पितृ पुरुष, परम आदरणीय स्व. श्री लखीराम अग्रवाल की जयंती पर स्मरण करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने उन्हें नमन किया। भाजपा युवा नेता ने कहा लखीराम जी का पूरा जीवन पार्टी के लिए समर्पित किया। संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने ऐसे प्रयोग किए जो आज भी प्रासंगिक है ।कार्यकर्ताओं में राष्ट्रसेवा की भावना जागृत की और अपने विचारों व समर्पण से भाजपा को नई दिशा दी। उनका जीवन कार्यकताओं को निष्ठा, त्याग और प्रतिबद्धता का संदेश देता है। उनके जयंती पर संकल्पों को दोहराते हुए सुमीत शर्मा ने कहा उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।



