NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चार श्रम संहिता के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चार श्रम संहिता के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन
रायगढ़

चार श्रम संहिता के विरोध में हुआ धरना प्रदर्शन

संगठनों ने संहिता वापस लेने की मांग उठाई

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:24 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। केंद्रीय श्रम संगठनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के परिपेक्ष्य में ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के तत्वाधान में सत्ती गुड़ी चौक में धरना-प्रदर्शन कर चार श्रम संहिता के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया।
धरना प्रदर्शन में बिलासपुर डिविजनल इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन एम.आर. एसोसिएशन, किसान सभा, संयुक्त किसान मोर्चा, जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा, प्रगतिशील पेंशनर्स संघ, छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन बी. एस. एन. एल. एम्प्लॉयज एसोसिएशन, बैंक कर्मचारी संघ( रिटायर्ड) इप्टा सहित विभिन्न जनसंगठनों की भागीदारी रही.कार्यक्रम की शुरुआत गगनभेदी नारेबाजी के साथ हुई, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स), श्रमिक विरोधी नीतियों तथा महंगाई, बेरोजगारी,एवं सरकार के कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों, वर्तमान बजट में आम जनता, कर्मचारियों और किसानों की उपेक्षा के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नए श्रम कानूनों से श्रमिकों के अधिकार कमजोर होंगे, स्थायी रोजगार की सुरक्षा घटेगी तथा निजीकरण और ठेका प्रथा को बढ़ावा मिलेगा।
सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियां मजदूर, किसान, कर्मचारी और मध्यम वर्ग के हितों के प्रतिकूल हैं। वर्तमान बजट में सामाजिक सुरक्षा, सार्वजनिक क्षेत्र और रोजगार सृजन पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया है। साथ ही, ट्रेड बिल एवं कृषि संबंधी नीतियों से किसानों को संभावित नुकसान की आशंका व्यक्त की गई। सभी वक्ताओ ने मांग की कि चारों श्रम संहिताओं को वापस लिया जाए, प्रचलित श्रम कानून को यथावत रखा जाए,सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण रोका जावे,कर्मचारियों और मजदूरों के लिए जॉब सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए,किसानों के हितों की रक्षा करते हुए कृषि एवं व्यापार नीतियों में आवश्यक सुधार किए जाएं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी, मजदूर, किसान एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.संयुक्त संगठनों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने श्रमिकों, किसानों और कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ट्रेड यूनियन काउंसिल के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने किया तथा आए हुए प्रतिनिधियों का आभार प्रदर्शन श्याम जायसवाल सचिव ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा किया गया।

You Might Also Like

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जिपं अध्यक्षों की बैठक संपन्न

विकास शुल्क के नाम पर निगम कर रहा शहरवासियों की जेबें ढीली

डस्ट से किसान की फसल हो रही चौपट

आज से शहर की फिजा में बहेगी भागवतीय सुमधुर बयार

बजट में स्वीकृत कार्यों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द करें पूरी-कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाईपास के बावजूद शहर में दौड़ रहे भारी वाहन
Next Article बीट प्रणाली सशक्त कर अपराध मुक्त रायगढ़ की दिशा में तमनार पुलिस की पहल

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?