NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे की छात्रा ने गणतंत्र दिवस परेड में किया गौरवपूर्ण प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे की छात्रा ने गणतंत्र दिवस परेड में किया गौरवपूर्ण प्रदर्शन
बिलासपुर

रेलवे की छात्रा ने गणतंत्र दिवस परेड में किया गौरवपूर्ण प्रदर्शन

कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में सहभागिता कर बढ़ाया रेलवे का मान

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:05 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-1, बिलासपुर की कक्षा नवमी की छात्रा एवं एनसीसी सार्जेंट अर्पिता दत्ता ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2026 में सफलतापूर्वक सहभागिता कर अपने विद्यालय के साथ-साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम गौरवान्वित किया है।
गणतंत्र दिवस परेड देश का सर्वाधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें भारतीय सैन्य शक्ति, अनुशासन तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का भव्य प्रदर्शन किया जाता है। इस प्रतिष्ठित परेड में चयन एवं सहभागिता किसी भी एनसीसी कैडेट के लिए अत्यंत गौरव का विषय होता है। सार्जेंट अर्पिता दत्ता ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत, अनुशासन तथा एनसीसी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कम आयु में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन ने अर्पिता दत्ता को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अर्पिता की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह उपलब्धि अनुशासन और समर्पण के महत्व को दर्शाती है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमान मिश्रा, अर्पिता दत्ता के माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

होली त्यौहार के दौरान 70 फेरों के लिए होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन

एसईसीएल मुख्यालय में प्रोक्योरमेंट पर क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफल आयोजन

आरपीएफ महानिदेशक ने हॉट स्प्रिंग्स, लद्दाख में पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि

जहरीली महुआ शराब पीने से 7 मृत, 4 गंभीर

नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट से बाप-बेटे फरार
Next Article पिछले 13 सालों से नहीं बढ़ी आरटीई की राशि

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?