घरघोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चाओं में नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में घरघोड़ा नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. यशवंत शिंदे, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुनाम सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष समयनाथ मांझी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर जोरदार स्वागत किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्षों के आगमन पर रेस्ट हाउस घरघोड़ा में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से लादकर आत्मीय अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर हो उठा। कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला तथा ‘जय भाजपा – विजय भाजपा’ के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर बस स्टैंड घरघोड़ा से जय स्तम्भ चौक तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के साथ रैली में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई, जहां जगह-जगह नागरिकों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर नव नियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया। रैली के दौरान पार्टी के झंडे, बैनर और स्वागत तख्तियों से पूरा नगर सजा नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. यशवंत शिंदे ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि पूरे संगठन और प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुनाम सिंह, समयनाथ मांझी एवं जयप्रकाश गुप्ता ने भी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और देर तक स्वागत-सम्मान का सिलसिला चलता रहा। अंत में सभी नव नियुक्त अध्यक्षों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया।घरघोड़ा में नव नियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, बाजे-गाजे व बाइक रैली से गूंजा नगर घरघोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चाओं में नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में घरघोड़ा नगर में भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. यशवंत शिंदे, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुनाम सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष समयनाथ मांझी तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता के मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर जोरदार स्वागत किया गया।
नव नियुक्त अध्यक्षों के आगमन पर रेस्ट हाउस घरघोड़ा में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से लादकर आत्मीय अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ पूरा परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर हो उठा। कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला तथा ‘जय भाजपा – विजय भाजपा’ के नारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर बस स्टैंड घरघोड़ा से जय स्तम्भ चौक तक विशाल बाइक रैली निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों के साथ रैली में शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली निकाली गई, जहां जगह-जगह नागरिकों व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर नव नियुक्त अध्यक्षों का स्वागत किया। रैली के दौरान पार्टी के झंडे, बैनर और स्वागत तख्तियों से पूरा नगर सजा नजर आया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. यशवंत शिंदे ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।
मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि पूरे संगठन और प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुनाम सिंह, समयनाथ मांझी एवं जयप्रकाश गुप्ता ने भी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और देर तक स्वागत-सम्मान का सिलसिला चलता रहा।
अंत में सभी नव नियुक्त अध्यक्षों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। जिसमें इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, प्रवीण मिश्रा, टिंकू स्वर्णकार, विजय डनसेना, विजय जायसवाल, अर्जुन सिंह, भैरव सिंह पोथीवाल, हरजोत सिंह, विक्की साहू, आशीष जायसवाल, दिलीप साहू, आकाश बंजारे, नरेश गुप्ता, हरचरन सिंह, रंजीत कनौजिया, राजेश गुप्ता, भगवान दास बैरागी, हंसू गुप्ता, बीरबल यादव, विक्की पांडे, संजय भगत एवं स्थानीय नागरीक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
घरघोड़ा में नव नियुक्त मोर्चा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत
बाजे-गाजे व बाइक रैली से गूंजा नगर



