NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की लिख-लिखकर नियमित अभ्यास कर करें तैयारी : कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की लिख-लिखकर नियमित अभ्यास कर करें तैयारी : कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
सारंगढ़

विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा की लिख-लिखकर नियमित अभ्यास कर करें तैयारी : कलेक्टर डॉ. कन्नौजे

कलेक्टर ने सरसीवा के पीएमश्री स्कूल और निर्माणाधीन नए भवन का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड के सरसीवा स्थित पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। स्कूल में कुल 33 शिक्षक पदस्थ हैं। कलेक्टर ने कहा कि जब विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं, तो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी कक्षा शिक्षकों की बैठक भी ली।
कलेक्टर ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं (साइंस एवं मैथ्स) के विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर वार्षिक परीक्षा के लिए उनके पढ़ाई की जानकारी ली। कक्षा 11वीं के फिजिक्स विषय में अब तक पढ़ाए गए टॉपिक्स के बारे में जानकारी लेकर विद्यार्थियों से छमाही परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बच्चों से उनके भविष्य के लक्ष्य भी पूछे और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार डॉ कन्नौजे ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से कोर्स पूर्ण होने की जानकारी लेकर उन्हें 20 फरवरी से प्रारंभ होने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए खूब पढऩे के लिए प्रोत्साहित किये। बोर्ड परीक्षा को लेकर कलेक्टर ने विद्यार्थियों को विशेष रूप से मोटिवेट करते हुए कहा कि जैसे वार्षिक उत्सव के लिए बार-बार डांस का अभ्यास किया जाता है, उसी प्रकार बोर्ड परीक्षा के लिए भी लिख-लिखकर नियमित अभ्यास करें, ताकि विषय अच्छी तरह याद रहे और परीक्षा के समय लिखने में कोई कठिनाई न हो।
कलेक्टर ने विशेष रूप से 11वीं कक्षा के फिजिक्स शिक्षक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के निर्देश दिए तथा सभी शिक्षकों को बेहतर परिणाम के लिए गंभीरता से पढ़ाई कराने को कहा। हिंदी माध्यम के शिक्षकों की अलग से बैठक लेकर शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय के निर्माणाधीन नए भवन का भी निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, डीईओ जोइधा राम डहरिया, सरसीवा तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

सरकारी सुविधा से वंचित नागरिकों के लाभ के लिए सुनहरा अवसर है धरती आबा शिविर

जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस संपन्न

छग शिक्षक संघ बीईओ से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हुई मेडिसिन विशेषज्ञ की पोस्टिंग

अच्छी मजदूरी का लालच देकर ले जाने वाले दलाल पर कार्यवाही हो

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेबीज जानलेवा बीमारी है इसकी रोकथाम पूर्णत: संभव है
Next Article कलेक्टर ने किसानों के रबी फसल का किया अवलोकन

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?