NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर
रायगढ़

जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2026 12:24 am
By lochan Gupta February 10, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब स्वीकार्य नहीं होगी। जिला कलेक्ट्रेट रायगढ़ में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल से जुड़े लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित रखना प्रशासनिक उत्तरदायित्वों के विपरीत है। 10 दिवस से अधिक समय से लंबित मामलों पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनदर्शन में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभाग प्रमुख संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों का परीक्षण करें, ताकि केवल औपचारिकताओं के कारण समाधान में अनावश्यक विलंब न हो।

आधार से जुड़ी सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

बैठक में आधार निर्माण एवं अद्यतन से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के आधार निर्माण तथा लंबित बायोमेट्रिक अपडेटेशन को शिविरों के माध्यम से पूर्ण करने पर विशेष फोकस किया गया। इसके साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु के नवीन आधार सत्यापन एवं 100 वर्ष से अधिक आयु के आधार धारकों के डी-एक्टिवेशन सत्यापन को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया गया। आधार निर्माण के दौरान आने वाली तकनीकी एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई।

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता पर ध्यान

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। जल संचय योजना के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल में प्रविष्टि की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसमें अपेक्षित गति लाने की आवश्यकता जताई गई। कलेक्टर ने घरघोड़ा, तमनार, छाल, धरमजयगढ़ एवं कापू क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं सडक़ जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अधिक से अधिक प्रस्ताव तैयार करने करने के निर्देश दिए। बैठक में अवॉर्ड पारित प्रकरणों में अभिलेख दुरुस्ती की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य, खाद्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर फोकस

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना एवं आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के कार्ड निर्माण पर चर्चा हुई। सिकल सेल, हाइपरटेंशन जांच, टेलीमेडिसिन, लेप्रोसी परीक्षण एवं स्पर्श भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए दूरस्थ एवं आदिवासी अंचलों में सिकल सेल जांच पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई गई। कलेक्टर ने जिले में आयोजित किए जाने वाले चावल उत्सव को लेकर सभी उचित मूल्य दुकानों में चावल भंडारण की स्थिति की जानकारी ली तथा आयोजन को जनप्रतिनिधियों की सहभागिता के साथ प्रभावी रूप से संपन्न करने की बात कही। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों के पंजीयन को बढ़ाने, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम, वजन त्यौहार एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर श्री अक्षय डोसी, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल सहित सभी अनुविभागों के एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

साइबर अपराधों में कमी लाने चलाया वृहद जागरूकता अभियान

मुद्दों से दूर आत्ममुग्धता में मसरूफ उम्मीदवार

ओम रूपेश स्टील प्रा.लि. की जनसुनवाई से पूर्व उठने लगे हैं विरोध के स्वर

नगरीय निकायों व त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का बजा बिगुल

रतेरिया बगीचा में नसों की समस्या का विशाल स्वास्थ्य शिविर आज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ईएसआईसी अस्पताल परसदा में नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ
Next Article कुड़ेकेला धान मंडी में हाथी का आतंक, 30 हजार क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

खबरें और भी है....

भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह
गर्भवती पत्नी की पीट पीटकर हत्या
साय कैबिनेट की बैठक 11 को
जिला पंचायत सभापति ने पीडब्ल्यूडी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
कुड़ेकेला धान मंडी में हाथी का आतंक, 30 हजार क्विंटल धान पर मंडराया खतरा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?