NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ईएसआईसी अस्पताल परसदा में नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ईएसआईसी अस्पताल परसदा में नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ
रायगढ़

ईएसआईसी अस्पताल परसदा में नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ

बीमित श्रमिकों एवं उनके परिजनों को मिलेगा सुगम एवं सुलभ आवागमन

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2026 12:23 am
By lochan Gupta February 10, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बीमित श्रमिकों एवं उनके परिजनों को बेहतर, सुलभ एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई.एस.आई.सी.), क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के मार्गदर्शन में ईएसआईसी अस्पताल, परसदा द्वारा नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया गया है।
इस पहल से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अस्पताल तक आवागमन में होने वाली आर्थिक एवं व्यावहारिक कठिनाइयों से राहत मिलेगी। नि:शुल्क बस सेवा के माध्यम से मरीजों को समय की बचत के साथ-साथ उपचार हेतु नियमित रूप से अस्पताल पहुँचने में सुविधा मिलेगी। ईएसआईसी अस्पताल परसदा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरोज कुजूर ने बताया कि मरीजों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए बस सेवा का रूट एवं समय-सारणी निर्धारित की गई है, जिसमें भविष्य में आवश्यकतानुसार विस्तार भी किया जा सकता है।

बस रूट एवं प्रमुख ठहराव

यह नि:शुल्क बस सेवा ईएसआईसी डिस्पेंसरी, कबीर चौक से ईएसआईसी अस्पताल, परसदा के मध्य संचालित की जा रही है। मार्ग में प्रमुख ठहराव इस प्रकार हैं-कबीर चौक, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन चौक, घड़ी चौक, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, धरमपुर चौक, श्री गुरु गोविंद चौक, जय हिंद चौक, पतरापाली डिस्पेंसरी, किरोड़ीमल नगर/आजाद चौक, टाटा मोटर्स, हार्स्को एवं जेएसपीएल क्षेत्र शामिल है।

बस सेवा की समय-सारणी

सुबह 8 बजे से 9 बजे- कबीर चौक से परसदा, सुबह 10.15 से 11.10 बजे-परसदा से कबीर चौक, सुबह 11.15 से दोपहर 12.15 बजे- कबीर चौक से परसदा, दोपहर 1.30 से 2.25 बजे-परसदा से कबीर चौक, दोपहर 2.30 से शाम 3.30 बजे-कबीर चौक से परसदा एवं शाम 4.30 से 5.30 बजे-परसदा से कबीर चौक हेतु समय निर्धारित की गई है।
इस नि:शुल्क बस सेवा का मरीजों, श्रमिक संगठनों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया है। लोगों ने इसे श्रमिक हित में एक सराहनीय एवं संवेदनशील पहल बताते हुए ईएसआईसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है। ईएसआईसी प्रशासन ने श्रम विभाग, औद्योगिक संस्थानों, ठेकेदारों एवं ट्रेड यूनियनों से अपील की है कि वे इस सेवा की जानकारी अधिक से अधिक बीमित श्रमिकों तक पहुँचाने में सहयोग करें, ताकि अधिकतम लाभार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

You Might Also Like

चेक पोस्ट की जांच में कलेक्टर एवं एसपी ने पकड़ी अवेध गिट्टी से भरी ट्रक

मिलावटी मिठाईयों की जांच में जुटी फुड एण्ड सेफ्टी विभाग

लवारिस बैग में मिला चार किलो गांजा

सारंगढ़ पुराना बस स्टैंड में अवैध कब्जा पर चला निगम का बुलडोजर

बर्ड फ्लू को लेकर रायगढ़ में अलर्ट, दुकानों पर बढ़ाई गई निगरानी, मुर्गियों की मौत पर तत्काल दें सूचना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गुरूदेव फ्लाईएश ईंट भ_ा के प्रदूषण से फसल हो रही चौपट
Next Article जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?