रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को सुनिश्चित किया गया है। इस महाअभियान के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मंडल एवं बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने रायगढ़ जिला प्रशिक्षण टोली की घोषणा की। घोषित जिला प्रशिक्षण टोली में कमल गर्ग (अध्यक्ष, नगर पालिका खरसिया),
विकास केडिय़ा (भाजपा जिला महामंत्री),सुषमा खलखो (सदस्य, जिला पंचायत),गोकुल यादव (उपाध्यक्ष, जिला भाजपा) तथा अंशु टुटेजा (सोशल मीडिया आईटी सेल, जिला प्रभारी) को शामिल किया गया है। यह प्रशिक्षण टोली जिले के समस्त मंडलों एवं बूथों पर कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों से अवगत कराएगी।जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने घोषित प्रशिक्षण टोली को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह टोली प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाकर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।
भाजपा ने ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ हेतु जिला टोली का किया गठन
भाजपा ने ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ हेतु जिला टोली का किया गठन



