NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोडफ़ोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोडफ़ोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई
रायगढ़

एम्बुलेंस चालक से मारपीट और तोडफ़ोड़ के मामले में पुसौर पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने 6 आरोपियों को बलवा के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

lochan Gupta
Last updated: December 23, 2025 12:02 am
By lochan Gupta December 23, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। आपातकालीन सेवा में तैनात एम्बुलेंस और उसके चालक पर हमला करने के मामले में पुसौर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सडक़ दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि वाहन में तोडफ़ोड़ कर लगभग एक लाख रुपये से अधिक की क्षति पहुंचाई गई थी।
जानकारी के अनुसार दिनांक 17.10.2025 की रात्रि एनटीपीसी लारा अंतर्गत संचालित एम्बुलेंस को देवलसुरा मार्ग में सडक़ दुर्घटना की सूचना मिलने पर ग्राम देवलसुरा चौक भेजा गया था। एम्बुलेंस चालक के साथ एमटी देवेन्द्र सोनी भी मौके पर पहुंचे, जहां पहले से भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान विकास साव, सुनील साव, प्रकाश निषाद, रोहित डनसेना, सुनील गुप्ता, शैलेष पटेल सहित लगभग 20-25 लोगों ने एकराय होकर दोनों एम्बुलेंस कर्मियों के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और उन्हें एम्बुलेंस से खींचकर बाहर निकालते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। भीड़ द्वारा पत्थर और हेलमेट से एम्बुलेंस पर हमला किया गया, जिससे वाहन के आगे, पीछे और साइड के शीशे सहित अन्य हिस्सों को गंभीर नुकसान पहुंचा। मारपीट की स्थिति को देखते हुए एमटी देवेन्द्र सोनी जान बचाकर मौके से भाग गया।
घटना के संबंध में एम्बुलेंस चालक द्वारा दिनांक 19.10.2025 को थाना पुसौर में आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर धारा 115(2), 324(5), 191(2) भारतीय न्याय संहिता तथा लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मौका नक्शा तैयार किया गया तथा क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस का नुकसानी पंचनामा बनाया गया।
प्रकरण की विवेचना में आरोपियों की पहचान के पश्चात पुसौर पुलिस ने आज छह आरोपियोंकृविकास कुमार साव (22 वर्ष), सुनील साव (25 वर्ष), प्रकाश कुमार निषाद (28 वर्ष), रोहित कुमार डनसेना (36 वर्ष), सुनील गुप्ता (28 वर्ष) एवं शैलेष पटेल (29 वर्ष), सभी निवासी देवलसुरा थाना पुसौर जिला रायगढक़ृको गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को बलवा एवं मारपीट के गंभीर अपराधों में न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आगे विवेचना जारी है, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं में बाधा डालने और लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

राम बाई की पगड़ी रस्म के दौरान लेंध्रा परिवार के दुख में शामिल हुई राजधानी

हथनी और शावक ने मचाया जमकर उत्पात

डम्पर ने बाईक सवारों को रौंदा, 1 की मौत

सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

हालात से लडक़र छात्र आर्यन ने हासिल की चमकीली सफलता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो मामलों में नाबालिकों को बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
Next Article 50-100 रुपए आने वाला बिजली बिल आया 4 हजार का

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?