NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-सीई शर्मा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-सीई शर्मा
रायगढ़

गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-सीई शर्मा

पीएमजीएसवाई सडक़ों की गुणवत्ता पर राज्य शासन सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं संधारित सडक़ों की गुणवत्ता को लेकर राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा गुणवत्ता से समझौता कतई स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा ने जिला रायगढ़ के विकासखण्ड धरमजयगढ़ में पीएमजीएसवाई अंतर्गत निर्माणाधीन एवं संधारणाधीन सडक़ों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप, उच्च गुणवत्ता के साथ एवं समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। सडक़ निर्माण एवं संधारण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता शासन की मंशा के विपरीत है और ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों की सतत निगरानी रखने तथा ठेकेदारों को पूर्ण रूप से जवाबदेह बनाकर कार्य कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत जनमन योजना में निर्माणाधीन नकना से डुमरपारा (लंबाई 2.00 किमी) सडक़ का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया, जो निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पाई गई। मुख्य अभियंता ने कहा कि ग्रामीण सडक़ों की गुणवत्ता सीधे ग्रामीण जीवन स्तर से जुड़ी होती है। बेहतर सडक़ें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि उपज के परिवहन एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं तक ग्रामीणों की सहज पहुंच सुनिश्चित करती हैं।
साथ ही पीएमजीएसवाई अंतर्गत चल रहे संधारण कार्यों का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया। इसके अंतर्गत विकासखण्ड धरमजयगढ़ की धरमजयगढ़-कापु रोड टी-03 से अमृतपुर (4.11 किमी), लक्ष्मीपुर से बलपेंदा (13.00 किमी), टी-01 से टोनईनारा (2.15 किमी), रनपुर से गोहेसिलार (7.35 किमी) तथा कुम्हीचुंवा से चिखलापानी (1.20 किमी) सडक़ों का निरीक्षण किया गया।

सब इंजीनियर पर गिरी नोटिस की गाज

निरीक्षण के दौरान धरमजयगढ़-कापु रोड टी-03 से अमृतपुर सडक़ में सुधार कार्य को लेकर संबंधित उप अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं उक्त सडक़ की संधारण अवधि छह माह बढ़ाने के निर्देश दिए गए। यह कार्रवाई शासन की जीरो टॉलरेंस नीति और जिला प्रशासन की सख्त कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
निरीक्षण के समय कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना धरमजयगढ़, सहायक अभियंता, उप अभियंता एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा सभी विकास कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनता तक गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पहुंचे।

You Might Also Like

सावित्री जिंदल के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर छायाकार कमल शर्मा ने लगाई फोटो प्रदर्शनी

रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने समर्पित होकर कर रहे काम-ओ.पी.चौधरी

सीएम हाउस के नाम पर महापौर को गुमराह करने वाला आदिल बराड़ धमतरी से गिरफ्तार

बदमाशों पर नकले कसने एसपी ने दिए निर्देश

हेलमेट पहनना है जरूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मतस्य विभाग कार्यालय में लगी भीषण आग
Next Article अवैध शराब पर भटगांव पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, टीआई धारी के नेतृत्व में शराब कोचिया गिरफ्तार

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?