NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न
जशपुरनगर

बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर संपन्न

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 11:33 pm
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ, शिविर में कुल 88 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवाई किया गया वितरण। अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर जिला-जशपुर में 8 फऱवरी 2026 को बाबा भगवान राम ट्रस्ट, जशपुर द्वारा आयोजित नि:शुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर में कुल 88 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा निर्मित मिर्गी रोग की फकीरी एवं आयुर्वेदिक दवा का वितरण किया गया। इन मरीजों में 10 बच्चे भी थे।
शिविर का शुभारम्भ प्रात: 5:00 बजे परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर विधिवत पूजन-आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया। चूंकि मिर्गी की यह फकीरी दवा पान के पते पर सूर्योदय के पूर्व ही देने का विधान है इसलिये अधिकांश मरीजों को उनके सहयोगियों के साथ एक दिन पूर्व ही आश्रम में बुला लिया गया था। प्रात: पूजन उपरान्त उन्हें फकीरी दवा दी गयी और साथ में मिर्गी की आयुर्वेदिक दवा भी वितरित की गयी। दवा वितरित करने हेतु विशेष रुप से वैद्य रंजीत सिंह जी एवं उनके सहयोगी श्री धर्मेन्द्र सिंह जी को आमंत्रित किया गया था। शिविर में रांची, गुमला, सिमडेगा, चतरा, टाटा, डाल्टनगंज, गढ़वा, मनोहरपुर (झारखण्ड), भागलपुर (बिहार), रायपुर, दुर्ग, भिलाई, शक्ति, कांकेर, शंकर गढ़ बतौली, कुसमी, बेमेतरा, सरगुजा रायगढ़, चिरमिरी, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर सूरजपुर पत्थलगांव, कांसाबेल,मनोरा, कुनकुरी, जशपुर (छत्तीसगढ़), सिहोर (मध्यप्रदेश) वीरमित्रपुर, अंगुल (उड़ीसा) नागपुर (महाराष्ट्र)आदि क्षेत्रों से मरीज उपस्थित थे। दवा वितरण पश्चात् वैद्य रंजीत सिंह जी द्वारा औषधि सेवनकाल में किये जाने वाले परहेज एवं सावधानियों को विस्तार से बताया गया।
अगला शिविर पुन: तीन माह के बाद 10 मई 2026 को इसी अघोर पीठ, वामदेव नगर, गम्हरिया आश्रम में आयोजित किया जायेगा। साथ ही मरीजो को यह भी निर्देशित भी किया गया कि अगले शिविर में दवा लेने हेतु 09 मई 2026 को ही सायकाल में आश्रम परिसर में उपस्थित हो जाये। शिविर को सफल बनाने में पी0के0 श्रीवास्तव, संतोष मिश्र, प्रशांत सिंह,अन्नत शाहदेव,ऋषभ सिंह,सत्येन्द्र सिंह (मामा), अखिलेश यादव,, शिवम अक्षय सिंह शंकर यादव,ओमप्रकाश यादव,सुशील चौधरी का विशेष योगदान रहा। उल्लेखनीय है कि बाबा भगवान राम ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष पूज्यपाद गुरुपद संभव राम जी के निर्देशन में विगत कई वर्षों से किये जा रहे ऐसे मिर्गी चिकित्सा शिविरों में अनेकानेक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।

You Might Also Like

सांसद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती का किया वाचन

तस्करों से 10 गौ-वंश मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार

महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण जशपुर का कोटानपानी

जशपुर विधायक ने रांची महानगर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने अपील की

भाजपा के युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष की वाहन मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्र सरकार के बजट से प्रदेश में बढ़ेगी हवाई-रेलवे सेवा
Next Article एनडीपीएस एक्ट के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?