NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलमी में गरजा मनरेगा बचाओ संग्राम, मजदूरों की आवाज बनी कांग्रेस
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कलमी में गरजा मनरेगा बचाओ संग्राम, मजदूरों की आवाज बनी कांग्रेस
रायगढ़

कलमी में गरजा मनरेगा बचाओ संग्राम, मजदूरों की आवाज बनी कांग्रेस

जन चौपाल में मजदूरों की लडाई लडने का किया गया वादा

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:18 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भाजपा सरकार की कथित मजदूर-विरोधी नीतियों, मनरेगा के मूल स्वरूप में परिवर्तन, काम बंद होने और मजदूरों के हक और अधिकार के छीने जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शनिवार को रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कलमी स्थित बाबा गुप्तेश्वर मंदिर प्रांगण में जिला स्तरीय विशाल जन चौपाल कार्यक्रम हुआ। जन चौपाल में ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में मजदूर, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि मनरेगा देश के गरीबों का संवैधानिक अधिकार है, जिसे भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है। कांग्रेस मजदूरों के हक के लिए सडक़ से संसद तक संघर्ष करेगी। पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक, मनरेगा बचाओ संग्राम के प्रदेश समन्वयक उमेश नंदकुमार पटेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही मजदूरों का रोजगार छीना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मजदूरों को रोजगार की गारंटी मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस नहीं किया गया और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को यथावत नहीं किया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों के शत-प्रतिशत धान नहीं खरीद पाई। साय सरकार के संरक्षण में राज्य के धान खरीदी में भारी गड़बड़ी हुई, लिहाजा करोड़ों के धान चूहे खाए जाने की बात सरकार के अधिकारी कर रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि रायगढ़ जिले में मनरेगा की स्थिति चिंताजनक है। रायगढ़ जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है यहां सभी पंचायत में मनरेगा के तहत लोगों को कम मिलता था, अब मजदूर काम के लिए भटक रहे हैं जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि यह जन चौपाल भाजपा सरकार के लिए चेतावनी है कि यदि गरीब और मजदूर की अनदेखी बंद नहीं हुई तो आने वाले दिनों में जिला स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक एवं लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार ने भी जन चौपाल को संबोधित करते हुए मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लडऩे का संकल्प दोहराया।

You Might Also Like

पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए अदाणी फाउंडेशन ने कराया दो तालाबों का जीर्णोद्धार

आसान नहीं है ओपी और प्रकाश की राह, रायगढ़ में घमासान के आसार

रोटरी क्लब ने किया ब्लड डोनेशन और चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन

बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर11 लोगों से 44 लाख 20 हजार की ठगी

नल जल योजना में खराब क्वालिटी के रेत और कमजोर छड़ से काम करा रहा ठेकेदार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायपुर, नक्सलवाद पर लेंगे हाईलेवल मीटिंग
Next Article छत्तीसगढ़ हमेशा घर जैसा लगता है-राष्ट्रपति

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?