NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नंदनवन में मिलेगा 150 फीट का जिपलाइन एडवेंचर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > नंदनवन में मिलेगा 150 फीट का जिपलाइन एडवेंचर
रायपुर

नंदनवन में मिलेगा 150 फीट का जिपलाइन एडवेंचर

बोटिंग-मिलेट कैफे का लुफ्त ले सकेंगे लोग, नए पक्षियों को भी लाने की तैयारी

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:02 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। नंदनवन पक्षी विहार का संचालन अब रायपुर वनमंडल को सौंप दिया गया है। इससे पहले इसका संचालन जंगल सफारी प्रबंधन के पास था। हाल ही में वनमंत्री केदार कश्यप और क्षेत्रीय विधायक राजेश मूणत ने नंदनवन पक्षी विहार का निरीक्षण किया था। तब वन मंत्री ने नंदनवन का संचालन रायपुर वनमंडल को देने के निर्देश दिए थे।
रायपुर वन मंडल के अधिकार क्षेत्र में आते ही नंदनवन के लिए 30 लाख रुपए का बजट पास किया गया है। रायपुर वन मंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल ने बताया कि, नंदनवन में लोगों को कई नई सुविधा मिलेगी। जिसमें 50 फीट से लेकर 150 फीट तक की जिप लाइन और बोटिंग मुख्य है। जरूरत के अनुसार नए बोट्स भी मंगाए जाएंगे। जिसमें प्रकृति के बीच लोग बोटिंग का मजा ले सके।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नंदनवन में सैकड़ो की संख्या में पक्षी हैं। जिसमें एमू, मटककली कबूतर, सिल्वर पिजन गोल्डऩ पिजन, ऑस्ट्रेलियन स्काई ब्लु पैरेट जैसे विदेशी पक्षी भी हैं। इन पक्षियों में मेल-फीमेल पक्षियों के अनुपात में अंतर आ गया है। जिसे एक समान किया जाएगा।
भविष्य में कुछ नए पक्षियों को भी पक्षी विहार में शामिल किया जाएगा। नंदनवन प्रबंधन ने लोगों को बेहतर व्यू में पक्षी देख सके। इसके लिए केज के फ्रंट में ग्लास लगाया जाएगा। जिससे लोगों को बर्ड वॉच करने में सहूलियत हो। रायपुर वन मंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल ने बताया कि नंदनवन में लोगों को कई नई सुविधा मिलेगी। जिसमें 50 फीट से लेकर 150 फीट तक की जिप लाइन और बोटिंग मुख्य है। नंदनवन के परिसर में मिलेट्स कैफे भी चालू किया जाएगा। जिससे लोग लोकल फूड का भी आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा कैफे में नॉर्थ इंडियन साउथ इंडियन जैसे फूड भी मिलेंगे। प्रबंधन का दावा है कि फूड का रेट भी सीमित रखा जाएगा। जिससे कम दाम में लोगों को स्वादिष्ट भोजन का लाभ मिल सके। 31 जनवरी 2026 को नंदनवन पक्षी विहार को औपचारिक रूप से रायपुर वनमंडल को सौंप दिया गया है। निर्णय के अनुसार बाड़े में मौजूद पक्षियों की सुरक्षा, देखरेख और रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी अब रायपुर वनमंडल की होगी। वनमंत्री ने नंदनवन को नए सिरे से विकसित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके लिए शुरुआती तौर पर 30 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
नंदनवन में चूहों की बढ़ती संख्या भी एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। यहां चूहों ने सैकड़ों की संख्या में बिल बना लिए थे। पिछले दिनों दाना चुगने के दौरान चूहों के कुतरने से कई विदेशी पक्षियों की मौत हो गई थी। इसके बाद जंगल सफारी प्रबंधन विदेशी पक्षियों को नंदनवन से हटाकर जंगल सफारी ले जाने की तैयारी कर रहा था। पक्षियों को शिफ्ट करने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने नंदनवन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और पक्षियों को ले जाने से रोक दिया। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों की चर्चा के बाद ग्रामीणों के साथ सहमति बनी है। अधिकारियों का कहना है कि नंदनवन के बाहर लोकल लोगों को भी रोजगार मिल सके इसका भी ध्यान रखा जाएगा। कई परिवार नंदनवन की भरोसे अपना घर चला रहे हैं।

You Might Also Like

बर्खास्त हड़ताली स्वास्थ्यकर्मी होंगे बहाल

सीजीपीएससी : 4 बार फेल होकर टॉपर बने रविशंकर

सामान्य सभा के विशेष सत्र में जल संकट पर हंगामा

स्काईवॉक अंत में तोडऩा ही पड़ेगा : शिव डहरिया

महिला का अश्लील वीडियो बनाने वाला हेडमास्टर गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल
Next Article एनईएस पीजी कॉलेज में सीएसपीडीसीएल द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खबरें और भी है....

कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
शाबाश निकिता बिटिया- छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है-सीएम साय
बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
कार और बुलेरों में टक्कर, दोनों वाहन खेत में पलटी
मुख्यमंत्री के मंशानुरूप तमनार को मिली बड़ी सौगात, 8.50 किमी फोरलेन मार्ग से बदलेगी तमनार की तस्वीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?