NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल
रायपुर

अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल

एक क्लिक में होगा भुगतान, फ्रॉड से बचने ब्लूटिक आईडी से जाएगा बिल

lochan Gupta
Last updated: February 8, 2026 12:02 am
By lochan Gupta February 8, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई डिजिटल सेवा शुरू की है। जिसके तहत बिल पीडीएफ फॉर्मेट में भेजा जाएगा। व्हाट्सएप पर मिलने वाले बिल को उपभोक्ता अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे। जरूरत पडऩे पर उसका प्रिंट भी निकाल सकेंगे। साथ ही बिल संदेश में ही एक क्लिक पर ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी दिया जाएगा, जिससे भुगतान प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी। प्रदेश में कुल 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। जिनमें से 40 लाख के मोबाइल नंबर कंपनी में रजिस्टर्ड हैं। इनमें लगभग 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का इस्तेमा करते हैं। कंपनी इन उपभोक्ताओं तक चरणबद्ध तरीके से व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजेगी।
बिजली बिल का व्हाट्सएप संदेश छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक और वेरीफाइड आईडी से भेजा जाएगा। जिस पर ब्लू टिक रहेगा। इसके साथ ही आधिकारिक मोबाइल नंबर 942555-1912 दर्ज होगा, जिससे उपभोक्ता फर्जी मैसेज से सतर्क रह सकें। कंपनी के अनुसार, जैसे ही मीटर रीडिंग दर्ज होगी, उपभोक्ता को व्हाट्सएप पर पूरा डिटेल बिल पीडीएफ के रूप में मिल जाएगा। यह सुविधा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगी। जिसके लिए उपभोक्ता मोर बिजली एप में लैंग्वेज प्रिफरेंस चुन सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, वे टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल कर या मोर बिजली एप के जरिए नंबर दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को 10 अंकों का बीपी नंबर और अंतिम बिल भुगतान की जानकारी देनी होगी। प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने उपभोक्ताओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

You Might Also Like

वृद्धजनों की सेवा से मिलता है पुण्य और आशीर्वाद : सीएम साय

क्रेडा वेंडरों ने अध्यक्ष सवन्नी पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप

राहुल के बाद प्रियंका-खडग़े के छ.ग. दौरे की संभावना

पोस्टर फाडऩे पर एबीव्हीपी-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में झड़प

30 मुस्लिम परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article टायर-फैक्ट्री में भीषण आग, ऑयल-केमिकल से फैली, भारी मशक्कत के बाद पाया काबू
Next Article नंदनवन में मिलेगा 150 फीट का जिपलाइन एडवेंचर

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?