NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रोजग़ार और आजीविका से ही बनेगा विकसित भारत : सालिक साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > रोजग़ार और आजीविका से ही बनेगा विकसित भारत : सालिक साय
जशपुरनगर

रोजग़ार और आजीविका से ही बनेगा विकसित भारत : सालिक साय

पाकरगांव में विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन का भव्य मंडल स्तरीय सम्मेलन संपन्न

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:04 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
3 Min Read

पत्थलगांव। ग्राम पाकरगांव में शुक्रवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन के अंतर्गत मंडल स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकसित भारत अभियान के जिला संयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
मुख्य अतिथि सालिक साय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि रोजग़ार और आजीविका ही विकसित भारत की नींव हैं। इस मिशन का मूल उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजग़ार के अवसर सृजित कर लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों को उनके ही गांव में काम उपलब्ध कराकर शहरों की ओर हो रहे पलायन को रोकने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। कृषि आधारित गतिविधियाँ, पशुपालन, कुटीर व लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह, स्वरोजग़ार, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को रोजग़ारोन्मुख बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्व्यवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सुरेंद्र बेसरा ने कहा कि विकसित भारत गारंटी रोजगार फॉर आजीविका मिशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का सशक्त संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मिशन हर हाथ को काम और हर परिवार को सम्मानजनक आजीविका देने की दिशा में प्रभावी माध्यम बना है। कौशल विकास, स्वरोजग़ार और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था को जमीनी स्तर पर मजबूती मिल रही है।
जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने कहा कि यदि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो मजबूत और टिकाऊ रोजगार व्यवस्था अनिवार्य है। यह मिशन स्थानीय रोजगार सृजन, स्टार्टअप संस्कृति और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देता है। महिला स्वयं सहायता समूह और युवाओं का कौशल प्रशिक्षण इसके सशक्त उदाहरण हैं। मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने कहा कि यह मिशन युवाओं को कौशल, महिलाओं को सशक्तिकरण और ग्रामीण भारत को स्थायी आजीविका प्रदान कर रहा है। यह प्रत्येक भारतीय के आत्मसम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक है। कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष सुनील गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल, नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय बंसल, संजय लोहिया, भुनेश्वरी बेहरा, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश साहू, संतोषी भारद्वाज, सरपंच गरीब बड़ा, सरपंच पटेल टोप्पो, अनिता राजपूत, जितेंद्र अग्रवाल, श्यामनारायण गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जशपुर पुलिस ने 238 क्विंटल धान जब्त किया

अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान

गांजा तस्करी के फरार आरोपी गिरफ्तार

किलकिला मंदिर में श्रमदान कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला रहे जशपुर जिले में प्रवास
Next Article थाना-चौकियों में लगा अनुभव क्यू आर कोड

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?