NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 4 सडक़ हादसे में कांग्रेस नेता सहित 8 की मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > 4 सडक़ हादसे में कांग्रेस नेता सहित 8 की मौत
बिलासपुर

4 सडक़ हादसे में कांग्रेस नेता सहित 8 की मौत

बिलासपुर में पूर्व एनएसयूआई संयोजक-कारोबारी की जान गई, सीएम हाउस के सामने बच्चे की मौत

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2026 12:02 am
By lochan Gupta February 7, 2026
Share
6 Min Read

बिलासपुर। प्रदेश में अलग-अलग चार सडक़ हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। पहली घटना कोरबा की है, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में हृस्ढ्ढ के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और ऑटोमोबाइल एजेंसी मालिक की मौत हो गई, जबकि कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दूसरी घटना रायपुर की है। सीएम हाउस के पास तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने स्कूल जा रहे ईव्ही स्कूटर सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
तीसरी घटना बिलासपुर की है, जहां पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई। तीनों बेलपान मेला देखकर लौट रहे थे। ग्राम तेंदुआ मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं चौथी घटना कांकेर की है। जन्मदिन मनाने के लिए कार से माकड़ी ढाबा जा रहे दो नाबालिगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे अनियंत्रित होकर पलटते हुए पेड़ से टकरा गई। कार में छह दोस्त सवार थे, जिनमें से चार घायलों का इलाज जारी है। पहली घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, बिलासपुर के एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय अपनी कार (सीजी 10 बीएफ 9922) में सवार होकर गुरुवार की रात बालको में अपने परिचित की शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ जोंधरा निवासी ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक ढालू अग्रवाल, मस्तूरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और एक अन्य युवक राहुल सवार थे। चारों रात करीब 9.30 बजे बिलासपुर के ढेका से निकलकर उरगा पहुंचे थे। इस दौरान कोरबा शहर में प्रवेश करते समय वो रास्ता भटक गए थे।
भारतमाला नेशनल हाईवे अभी निर्माणाधीन है। लिहाजा, उनकी तेज रफ्तार कार हाईवे के आखिर में खाईनुमा निर्माणाधीन लेन में उतर गई। कार से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इस दौरान अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरकर तीन बार पलटी मारते हुए सडक़ से दूर जा गिरी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में राहुल राय और ढालू अग्रवाल के सिर और सीने में गंभीर चोट आई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भोला साहू और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे आ रहे दोस्तों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दिए बिना ही घायलों को अपोलो अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को केजीएन अस्पताल में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे से महज 40 मिनट पहले चारों युवक बिलासपुर के छाबड़ा पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां उन्होंने अन्य कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की। यहां पार्टी में शामिल होने के बाद वो बालको के लिए रवाना हुए थे। फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
दूसरी घटना रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। छत्तीसगढ़ क्लब के सामने शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे श्वङ्क स्कूटर भाई-बहन को सरकारी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में भाई की मौके पर मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह 7.50 बजे सीएम हाउस के पास हुआ है। मृतक की पहचान अंश आठवानी (14) के रूप में हुई है। जो कि स्कूटर चला रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर सरकारी वाहन छोडक़र फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में घायल नमिसा को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि पुलिस वाहन तेज रफ्तार में था। इस वजह से हादसा हुआ।
बिलासपुर में पति-पत्नी, बेटी की मौत बिलासपुर में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। तीनों बेलपान मेला देखकर लौट रहे थे। ग्राम तेंदुआ मोड़ के पास सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद जमनेश यादव (40), उनकी पत्नी संतोषी यादव (39) और बेटी अनीषा यादव (13) सडक़ पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने 112 की मदद से उन्हें कोटा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर केस डायरी जूनापारा चौकी को भेज दी है। वहीं कांकेर में तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से 2 नाबालिगों की मौत हो गई। 6 दोस्त माकड़ी ढाबा में बर्थडे सेलिब्रेशन करने जा रहे थे। तभी हृ॥-30 पर गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए।

You Might Also Like

वीर सैनिकों के सम्मान में जगमगाए देश भर के रेलवे स्टेशन

पीएम मोदी ने सौगातों का खोला पिटारा, 2 हजार रेलवे के कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण

जो जीता वही कोल इंडियन सीवीओ कोल इंडिया ब्रजेश कुमार त्रिपाठी

1800 करोड़ से अधिक की लागत से 49 स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी

अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का हुआ समापन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 7 संरक्षा प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित
Next Article मासूम का अपहरण कर रेप की कोशिश

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?