NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संदिग्ध डीजल चोर गिरोह की स्कॉर्पियो पलटी, गाड़ी अंदर खाली डिब्बे और फर्जी नंबर प्लेट मिले
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संदिग्ध डीजल चोर गिरोह की स्कॉर्पियो पलटी, गाड़ी अंदर खाली डिब्बे और फर्जी नंबर प्लेट मिले
रायगढ़

संदिग्ध डीजल चोर गिरोह की स्कॉर्पियो पलटी, गाड़ी अंदर खाली डिब्बे और फर्जी नंबर प्लेट मिले

असली मालिक की पुलिस कर रही पहचान

lochan Gupta
Last updated: February 4, 2026 12:39 am
By lochan Gupta February 4, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में सक्रिय बताए जा रहे डीजल चोरी गिरोह से जुड़ा एक संदिग्ध वाहन हादसे का शिकार हो गया। जूटमिल थाना क्षेत्र के जोरापाली चौक हाईवे के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सडक़ से नीचे पलट गई। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वाहन में सवार लोग फरार मिले। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, मंगलवार सुबह जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि, जोरापाली चौक के पास हाईवे से नीचे एक स्कॉर्पियो वाहन पलटा हुआ है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी थी। पुलिस टीम जब पहुंची तो वाहन में कोई मौजूद नहीं था। प्राथमिक जांच में गाड़ी के भीतर डीजल रखने वाले खाली जरीकैन (डिब्बे) मिले। जिससे आशंका जताई जा रही है कि, वाहन का इस्तेमाल डीजल चोरी में किया जा रहा था।
पुलिस को वाहन पर दूसरे जिले की नंबर प्लेट लगी मिली है। इससे शक और गहरा गया है कि वाहन का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था या नंबर प्लेट बदलकर चलाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस नंबर और चेसिस डिटेल के आधार पर असली वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी है।
इलाके में डीजल चोरी की शिकायतें
स्थानीय लोगों का कहना है कि, छाल और धरमजयगढ़ क्षेत्र में लंबे समय से डीजल चोरी की घटनाएं हो रही हैं। रात के समय ढाबों और सडक़ों किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल निकाल लिया जाता है। कुछ दिन पहले बायसी क्षेत्र के एक ढाबा संचालक का वीडियो भी सामने आया था। जिसमें वह कथित डीजल चोरों से चोरी बंद करने की अपील करता नजर आया था।
पुलिस जांच जारी
इस मामले में जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि, शुरुआती जांच में वाहन का संबंध डीजल चोरी से होने की आशंका है। वाहन को जब्त कर थाना लाया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और वाहन मालिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

You Might Also Like

झीरम घटना का सबूत जेब में लेकर घूमने वालो के सबूत सत्ता मिलने पर खो गए-ओपी

अब डीईओ लेंगे निजी स्कूलों की वार्षिक परीक्षा

अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने नवनियुक्त राज्यपाल रमन डेका का किया सम्मान

सवित्रीनगर जेपीएल तमनार में एलपीजी सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कबरा पहाड़ शैलाश्रय के अस्तित्व पर मंडारा रहा खतरा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसएसपी के आते ही सेक्स रैकेट का फिर खुलासा!
Next Article बेलगाम फ्लाईएश वाहन बिजली खंभा को तोड़ते हुए दुकान में घुसा

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?