रायगढ़। सोमवार को सत्तीगुड्डी चौक स्थित रेस्ट हाउस में रायगढ़ जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं सामान्य सदस्यों की बैठक आहूत किया, गया जिसमें राज्य कुश्ती संघ के महासचिव आदरणीय श्री प्रशांत राय जी दुरभाष पर चर्चा किया गया, रायगढ़ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजनंद यादव द्वारा रायगढ़ जिला कुश्ती सामान्य एवं खेल के विस्तार एवं कुश्ती संघ में नए सदस्य को जोडऩे हेतु चर्चा किया गया, कुश्ती खेल के मेट एवं कोच के संबंध में भी चर्चा किया गया। एवं नए सदस्य के रूप में जय सिंह ठाकुर एवं मीडिया प्रभारी नरेंद्र चौबे को नियुक्त किया गया एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु अखिलेश यादव के नाम पर सभी ने सहमति जताई एवं नियुक्ति किया उक्त बैठक कुश्ती संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति रही श्री राजनंद यादव अध्यक्ष ,सलीम निहारिया उपाध्यक्ष, बलबीर शर्मा सचिव, जयकुमार यादव सहसचिव, नंदलाल भारती सह सचिव, संतोष सिंह सदस्य ,जय सिंह सदस्य, दीपक ठाकुर खिलाड़ी ,श्रीमती माया दत्त समाजसेवी, सतपाल बाग्गा जी सलाहकार, श्याम गुप्ता उपाध्यक्ष ,श्री जय सिंह ठाकुर सदस्य नरेंद्र चौबे जी मीडिया प्रभारी अखिलेश यादव कोषाध्यक्ष की उपस्थिति रही। अब रायगढ़ के कुश्ती खिलाडिय़ों को एक नया आयाम मिलेगा यह उम्मीद की जा रही है।
जिला कुश्ती संघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

By
lochan Gupta
