NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: त्वरित न्याय और जनता से संवाद को दे प्राथमिकता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > त्वरित न्याय और जनता से संवाद को दे प्राथमिकता
रायगढ़

त्वरित न्याय और जनता से संवाद को दे प्राथमिकता

एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने तमनार थाना का किया औचक निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: February 4, 2026 12:36 am
By lochan Gupta February 4, 2026
Share
2 Min Read

तमनार। ़जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से हुए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब इसका असर ज़मीन पर साफ़ दिखने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तमनार थाना पुन: धरमजयगढ़ अनुविभाग में शामिल किया गया है। इसी कड़ी में एसडीओपी सिद्धार्थ तिवारी ने तमनार थाने पहुँचकर औचक निरीक्षण किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया। दो वर्षों बाद पुराने प्रशासनिक ढांचे में लौटे तमनार थाना के साथ ही पुलिसिंग की रफ्तार तेज़ करने की कवायद शुरू हो गई है।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी तिवारी ने थाना रिकॉर्ड, लंबित मामलों, सुरक्षा इंतज़ामों और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। तकनीक के सहारे आधुनिक पुलिसिंग पर ज़ोरएसडीओपी ने स्पष्ट कहा कि अब केवल फिजिक़ल गश्त ही नहीं, बल्कि तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग भी ज़रूरी है। उन्होंने पुलिस स्टाफ को त्रिनयन एप, सशक्त एप और आईआरडी पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इन टूल्स से अपराध नियंत्रण और सडक़ दुर्घटनाओं के विश्लेषण में मदद मिलेगी।औद्योगिक क्षेत्र में विशेष सतर्कताऔद्योगिक क्षेत्र होने के कारण तमनार की चुनौतियाँ अलग हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसडीओपी ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने, भारी वाहनों से आमजन को होने वाली परेशानी रोकने और नशा, जुआ, सट्टा व चोरी जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने और पूरे स्टाफ को एक्टिव मोड में रहने के आदेश दिए गए।त्वरित न्याय और जनता से संवादनिरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीओपी ने लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण और आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने पर विशेष ज़ोर दिया।

You Might Also Like

शा. भूमि में फ्लाई ऐश डालने पर टीआरएन एनर्जी को लगा जुर्माना

प्रभु का नाम हमेशा हृदय से लें- आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण शास्त्री

रायगढ़ में ठंड की दस्तक तेज

मां अष्टमहालक्ष्मी मंदिर वैष्णवी धाम में होगी अखंड ज्योति कलश की स्थापना

शोध एवं तकनीक को प्रोत्साहन देता है एनईपी : रमेश कुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी
Next Article भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीण जता रहे आपत्ति

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?