NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सिविल सेवा में चयनित मधु साहू को मिली 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सिविल सेवा में चयनित मधु साहू को मिली 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
रायगढ़

सिविल सेवा में चयनित मधु साहू को मिली 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

दिव्यांग प्रतिभा को मिला संबल

lochan Gupta
Last updated: February 4, 2026 12:32 am
By lochan Gupta February 4, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोडऩे एवं उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग द्वारा क्षितिज अपार संभावनाएं सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले की मेधावी दिव्यांग कु. मधु साहू को सिविल सेवा में चयनित होने पर 50 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। यह राशि दिव्यांग व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 के तहत दी गई है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में योजना का बेहतर संचालन समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ द्वारा प्रभावी रूप से किया जा रहा है, जिसके माध्यम से दिव्यांग युवाओं को सिविल सेवाओं के लिए प्रोत्साहन एवं आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।
उप संचालक समाज कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि कु. मधु साहू, पिता श्री तुलाराम साहू, निवासी ग्राम एवं पोस्ट तमनार, विकासखण्ड तमनार, जिला रायगढ़, 40 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग हैं। उनका चयन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में छ.ग. अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी (वित्त विभाग) के पद पर हुआ है। चयन सूची की मुख्य सूची में सरल क्रमांक 22 पर उनका नाम दर्ज है। समाज कल्याण विभाग में 23 दिसंबर 2024 को प्राप्त आवेदन के परीक्षण उपरांत हितग्राही को पात्र पाया गया। इसके पश्चात कार्यालयीन आदेश के अनुसार दिनांक 29 जनवरी 2025 को प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शी व्यवस्था के तहत लाभार्थी को समयबद्ध सहायता प्रदान की गई।
प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने पर कु. मधु साहू ने बताया कि इस आर्थिक सहयोग से उनकी आगे की तैयारी को नई दिशा, ऊर्जा एवं आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दिव्यांगों को एकमुश्त प्रोत्साहन राशि का प्रावधान
योजना के अंतर्गत 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी दिव्यांग व्यक्तियों को संघ एवं छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने पर एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 20 हजार रुपये, मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने पर 30 हजार रुपये तथा संघ/छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अंतिम चयन होने पर 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

You Might Also Like

साधुराम शर्मा का निधन

जूटमिल पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई

दादी मंदिर में दादी सिंगारा पूजा उत्सव का हुआ शानदार आयोजन

पथ विक्रेताओं को व्यस्थित करने नगर निगम से निकली एनयूएलएम की विशेष टीम

गरबा धुन में कलाकारों के संग मस्त थिरके शहरवासी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एफएलएन लक्ष्य की दिशा में प्रधान पाठकों की संकुल स्तरीय बैठक आयोजित
Next Article सट्टा-पट्टी लिखते युवक पकड़ाया, आई फोन समेत दो मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?