NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महमिया परिवार द्वारा राणी सती दादी जी का महा मंगल पाठ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महमिया परिवार द्वारा राणी सती दादी जी का महा मंगल पाठ
रायगढ़सारंगढ़

महमिया परिवार द्वारा राणी सती दादी जी का महा मंगल पाठ

lochan Gupta
Last updated: February 1, 2026 11:43 pm
By lochan Gupta February 1, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़/सारंगढ़। कलि काल अवतरित भव भय हारिणी, सर्व सुख-कारिणी, संकट विमोचनी, भक्त वत्सला, दुर्गास्वरूप राणी सतीजी की महामंगल पाठ श्रीमती रेखा पूनमचंद महमिया निवास में कलकत्ता से आए भजन सम्राट द्वारा महामंगल का पाठ का संगीतमय प्रस्तुति दिया गया। सती रानी दादी का भव्य दरबार सजा हुआ था जो दिव्य और अलौकिक दृष्टिगोचर हो रहा था। माँ श्री नारायणी सतीजी देवसर गांव के निकट 1352 ईस्वी में सती हुई थी। माँ राणी सतीजी का आदि नाम नारायणी देवी था। तथा वे डोकवा निवासी गुरसामल की सर्वगुण सम्पन्न एक मात्र लाड़ली सुपुत्री थी। उनका विवाह हिसार निवासी बंसल गोत्री सेठ श्री जालीरामजी के जेष्ठ पुत्र तनधनदासजी के साथ हुआ था। सेठ श्री जालीरामजी हिसार राज्य के दीवान थे तथा उस राज्य के नवाब झड़चन्द से उनकी घनिष्ठ मित्रता थी।
श्री तनधनदासजी के पास एक बहुत ही सुन्दर, सुडौल तथा सुलक्षणी घोड़ी थी। जिसकी ख्याति दूर-दूर तक फैली थी। उस घोड़ी के चलते सेठ जालीरामजी को रातो-रात हिसार छोड़ झुंझंनू जा बसे। नवाब झड़ चन्द तनधनदासजी से बदला लेने की ताक में रहने लगा। और जब उसे तनधन दास के मुकलावे की खबर मिली तो, उसने मुकलावा कर पत्नी सहित लौटते हुए तनधनदासजी पर जंगल में अपनी सेना सहित आक्रमण कर दिया। तनधनदासजी ने वीरता एवं शौर्य से दुश्मनों का मुकाबला कर वीरगति को प्राप्त हुये। अपने पति की वीरगति देख नारायणी देवी ने रणचण्डी का प्रचण्ड रूप धारण किया दुश्मनों का संहार करना शुरू की। उनकी अवलौकिक शक्ति एवं दिव्य रूप को देख बच रहे सैनिक भी भाग खड़े हुए यहां सती रानी दादी सती हुई और इनका भस्म झुंझुनूं पहुंची जहां भव्य व विशाल मंदिर बना।
महामंगल पाठ को लेकर आचार्य पंडित भारत भूषण शास्त्री ने उसके महत्व को बताते हुए कहा कि राणी सती दादी जी का मंगल पाठ अत्यंत पवित्र, शक्ति दायक और कल्याणकारी माना जाता है। इसे घर परिवार की खुशहाली, सौभाग्य, दीर्घायु और संकटों से रक्षा के लिए किया जाता है। मंगल पाठ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। दादीजी की कृपा से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में शांति सौहार्द बढ़ता है। मन में भक्ति, श्रद्धा और समर्पण की भावना प्रबल होती है। पारिवारिक कलह, तनाव एवं मानसिक अशांति दूर कर मंगलमय वातावरण बनाती है। परिवार को एकजुट करता है, सभी को दादीजी के आशीर्वाद के साथ जोड़ता है। संतान, दांपत्य जीवन और कारोबार में सिद्धि एवं सफलता प्रदान करता है। समाज में सद्भाव, सहयोग, संस्कारों को मजबूत करता है। मंगल पाठ सुनने से पापों का क्षय, मन की शुद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है। दादीजी की कृपा से कठिन परिस्थितियों में रक्षा और कार्यों में सहज सिद्धि प्राप्त होती है। जीवन में मंगल, सुख, समृद्धि और उन्नति का द्वार खुलता है।

You Might Also Like

आज शाम 4 बजे निकलेगी ग्यारस अर्जी निशान यात्रा

मार्च की शुरूआत से ही वर्षा की संभावना

खाद्य पदार्थों में शुद्धता व गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं -कलेक्टर

विसंगति पूर्ण युक्तियुक्तकरण, क्रमोन्नत वेतनमान, पूर्ण पेंशन एवं डी-एड प्रशिक्षकों की पदोन्नति

सडक़ दुर्घटना में एनआरव्हीएस कंपनी के सुपरवाईजर की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
Next Article जिपं अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने की पूजा, शेड निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?