NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

ट्रेक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में सीसीटीवी व मुखबिर तंत्र के आधार पर हुई कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: February 1, 2026 12:11 am
By lochan Gupta February 1, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने नवापारा से हुई ट्रेक्टर चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी गया ट्रेक्टर बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी को ट्रेक्टर मालिक संजय सिन्हा पिता स्व. भागवत प्रसाद सिन्हा उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 06 नवापारा द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 27दृ28 जनवरी की रात उसके घर के सामने खड़ा ट्रेक्टर वाहन क्र. ब्ळ-13-ठठ-2313 इंजन व ट्रॉली सहित अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें चार संदिग्ध दिखाई दिए। उनके हुलिए की जानकारी मुखबिरों को दी गई।
इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक स्थानीय ढाबा के पास ट्रॉली बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। तत्काल दबिश देकर पुलिस ने रामप्रसाद सारथी निवासी ग्राम तरेकेला थाना छाल (हाल मुकाम ग्राम नकना धरमजयगढ़) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों मिथलेष सारथी, योगेश कुमार धनवार और नरेश कुमार पटैल के साथ मिलकर पल्सर बाइक से नवापारा से ट्रेक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने छापेमारी कर तीनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की निशानदेही पर छाल रोड ग्राम बैहामुड़ा कटंगनारा-कोसाबाड़ी पास छिपाकर रखा गया अपहृत ट्रेक्टर वाहन क्र. व ट्रॉली (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) तथा चोरी में प्रयुक्त बिना नंबर पल्सर बाइक (कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये) कुल जुमला कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपये बरामद की गई। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

माइक्रो आब्जर्वर रखेंगे मतदान की सभी प्रक्रियाओं पर नजर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी

भारी वाहन की ठोकर से बाईक चालक की मौत, दूसरा घायल

शहर में सट्टा-पट्टी लिखते 5 सटोरी सपड़ाए

यादगार बना विंटर वंनडरलैंड

आरक्षक पर बेवा से दुष्कर्म करने का आरोप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रेलर से टायर चोरी मामले दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?