NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चुनावी मैनेजमेंट का अता-पता नहीं, मैदान जीतने का दावा!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चुनावी मैनेजमेंट का अता-पता नहीं, मैदान जीतने का दावा!
रायगढ़

चुनावी मैनेजमेंट का अता-पता नहीं, मैदान जीतने का दावा!

कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दल बेपरवाह, कार्यकर्ताओं में चुप्पी का क्या है राज?

lochan Gupta
Last updated: November 7, 2023 1:12 am
By lochan Gupta November 7, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ती सरगर्मी के बीच कांग्रेस-बीजेपी सियासी पारा के नाप-तौल में भले ही जुटी है। लेकिन कार्यकर्ताओं की मायूसी पर उनकी नजर फिलहाल तो नहीं है। चुनावी मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं की इस महत्वपूर्ण गंठजोड़ से दोनों ही राजनीतिक दलों में चुप्पी समझ से परे है। कार्यकर्ताओं के बल पर बेहतर चुनावी मैनेजमेंट का ताल ठोकने वाले दोनों ही दलों के नेता आखिर कब उसकी सुध लेंगे? फिलहाल इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन इतना जरूर है कि चुनावी मैनेजमेंट से नाराज कार्यकर्ताओं की खामोशी आने वाले दिनों में किसी तूफान के आने का संकेत जरूर दे रहे हैं। बताया जाता है कि रायगढ़ सीट पर चुनाव संचालन के लिए दोनों ही राजनीतिक दलों ने टीम तैयार की है। लेकिन टीम के कार्यकर्ताओं में आपसी ताल-मेल की कमी से दोनों ही दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ता खुश नहीं है। जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में भुगतना पड़ सकता है। राजनीति की जानकारों की माने तो रायगढ़ जिला मुख्यालय की सीट को लेकर भाजपा के अलावा कांग्रेस भी विशेष रणनीति बनाकर चुनाव संचालन करने का दावा करती है। लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसी कोई तस्वीर नजर नहीं आती। चुनावी मैनेजमेंट से बेहतर परिणाम की उम्मीद पालना कागजों तक ही सीमित है। उसे बूथ स्तर के अलावा अन्य चुनावी कार्य को साधने के लिए बेहतर मैनेजमेंट की आवश्यकता प्रतीत होती है। दोनों ही राजनीतिक दल चुनाव कार्यालय खोलकर बेहतर मैनेजमेंट का स्वांग रच रहे है। लेकिन उससे बेहतर परिणाम की उम्मीद तो नहीं की जा सकती। चुनाव कार्य से संबंधित सभी कार्यों को लेकर संचालन समिति को गंभीरता और सतर्कता बरतना आवश्यक माना जाता है। केवल खाना पूर्ति करने की रणनीति बनाने से मामला उलट सकता है। कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है। लेकिन जिस शैली से इस चुनाव में दोनों ही राजनीतिक दल के लोग चुनाव का संचालन कर रहे हैं उसे लगता है कि चुनाव परिणाम उनकी झोली में आ चुका है। ऐसी रणनीति पर काम करने वाली चुनाव संचालन समिति सीधे तौर पर अपनी ही पैर पर कुल्हाड़ी मरने जैसा काम करता दिख रहा है।
कार्यकर्ताओं के दमखम की नहीं परवाह
चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पार्टी के काम में जुटे रहते हैं। घर-बार छोडक़र राजनीतिक दलों के हर काम के लिए वक्त निकलते हैं। परंतु चुनावी समय में उनकी कदर नहीं होने का दुख उन्हें कचोटता जा रहा है। माना जाता है कि मंडल और बूथ स्तर के इन कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़े जाते हैं। उनके कामकाज की समीक्षा होती है, कसीदे पढ़े जाते हैं। लेकिन उनका कुशल मार्गदर्शन करना तो संचालन समिति पर ही निर्भर करता है। बिना कुशल मार्गदर्शन के चुनावी काम-काज में जुटे कार्यकर्ताओं के भीतर मचते तूफान को भांपने की कोई कोशिश भी नहीं हो रही है। दोनों ही राजनीतिक दलों में फिलहाल इसकी सुध किसी को नहीं है। इस बेपरवाही का क्या परिणाम होगा? फिलहाल कुछ कह पाना मुनासिब नहीं है।

You Might Also Like

श्री दुर्गा मां अमृतवाणी सेवा समिति की महिलाओं द्वारा मनाया गया झूला तीज उत्सव

डाक व कुरियर पर भी चुनाव आयोग की नजर

हेलमेट पहनना है जरूरी

शिव पुराण श्रवण करने से होती है सद्गति : पं गिरधारी तिवारी

पार्षद निधि में हुये गोलमाल को लेकर घरघोड़ा सीएमओ को आरोप पत्र जारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश में पहले चरण की 20 सीटों पर वोटिंग आज
Next Article औद्योगिक प्रदूषण की चिंता से मुंह फेरते राजनीतिक दल!

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?