NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शहर की मुख्य सडक़ों पर नहीं चलेंगी यात्री बसें
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शहर की मुख्य सडक़ों पर नहीं चलेंगी यात्री बसें
रायगढ़

शहर की मुख्य सडक़ों पर नहीं चलेंगी यात्री बसें

औद्योगिक वाहनों के लिए दो पिकअप प्वाइंट निर्धारित

lochan Gupta
Last updated: January 28, 2026 12:54 am
By lochan Gupta January 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन अधिकारी अमित कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह द्वारा थाना यातायात में यात्री बसों एवं स्थानीय उद्योगों में संचालित वाहनों के संचालकों की अहम बैठक ली गई। बैठक में शहर के भीतर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यात्री बसों तथा प्लांट वाहनों के लिए नए रूट और पिकअप पाइंट निर्धारित किए गए।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्री बस संचालक अब कोतरारोड़ से सत्तीगुड़ी होकर केवड़ाबाड़ी में प्रवेश नहीं करेंगे। जो बसें सारंगढ़ बस स्टैंड एवं नंदेली की ओर से केवड़ाबाड़ी जाती हैं, उन्हें कोतरारोड़-सत्तीगुड़ी चौक मार्ग का उपयोग न कर ढिमरापुर चौक से केवड़ाबाड़ी की ओर प्रवेश करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था शहर के मुख्य मार्गों में जाम की स्थिति को कम करने के लिए लागू की गई है।
स्थानीय उद्योगों में संचालित वाहनों को पुन: निर्देशित किया गया कि प्लांट के वाहन किसी भी स्थिति में शहर के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे। इसके लिए दो पिकअप पाइंट निर्धारित किए गए हैं। प्लांट की बसें कोतरारोड़ चौक में स्टाफ उतारेंगी, जहां प्लांटकर्मी अपने दोपहिया वाहन पार्क करेंगे। इसी प्रकार ढिमरापुर में स्टाफ न उतारते हुए आगे सीएमओ आफिस के पास पिकअप किया जाएगा और प्लांटकर्मी उसी स्थान पर अपनी बाइक खड़ी करेंगे। प्लांट वाहनों को ढिमरापुर से बायपास सर्किट हाउस रोड का उपयोग करने की अनुमति दी गई है, जबकि इंदिरानगर से शहर के भीतर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। स्कूल बसें पूर्ववत संचालित होंगी।
शहर में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी बस एवं वाहन संचालकों को दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा, नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी संचालकों ने निर्देशों का पालन करने की सहमति व्यक्त की। बैठक में आरटीओ सब इंस्पेक्ट श्रीमती मंजु ध्रुव, बस संचालक उपस्थित रहें।

You Might Also Like

6 से 14 अगस्त तक टिटलागढ़ पैसेंजर रद्द

खेल दिवस पर खिलाडिय़ों का ओपी ने किया सम्मान

मनुष्यों का कल्याण करने श्री हरि लेते हैं अवतार : पं महेश

प्रेम प्रसंग में मंडी आपरेटर की हत्या

टीसी में डीईओ-बीईओ के काउंटर हस्ताक्षर की जरूरत नहीं- कलेक्टर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्लास्टिक की बोतल की तरह चिपकी कार, डॉक्टर की मौत
Next Article चाकू की नोक पर छात्रा का किया अपहरण

खबरें और भी है....

सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
ऑनलाइन बुकिंग के दिन ही सिलेण्डर का वितरण करें
एचपी गैस एजेंसी में डिलीवर बॉय से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
पत्नी पर हसिया से प्राणघातक हमला
रात होते ही शहर की सडक़ों पर मौत का वारंट लेकर दौड़ रही भारी वाहनें

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?