NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चाकू की नोक पर छात्रा का किया अपहरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चाकू की नोक पर छात्रा का किया अपहरण
रायगढ़

चाकू की नोक पर छात्रा का किया अपहरण

किडनैपिंग के बाद की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: January 28, 2026 12:55 am
By lochan Gupta January 28, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में एक युवक ने 18 वर्षीय छात्रा को चाकू दिखाकर जबरन इको कार में बैठाया और उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ की। पीडि़ता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
मामला महिला थाना क्षेत्र का है। पीडि़ता ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि चांदमारी पुरी बगीचा निवासी 24 वर्षीय शाकिब खान से उसकी पहले से जान-पहचान थी। आरोपी पिछले दो सालों से जबरन बातचीत करता था और कई बार रास्ते में पीछा कर उसे परेशान करता था। इसकी जानकारी पीडि़ता ने अपने परिजनों को दी थी, जिसके बाद उसके पिता उसे स्कूल छोडऩे जाने लगे थे। पीडि़ता ने बताया कि साल 2023 में भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगी थी। गणतंत्र दिवस के दिन तबीयत खराब होने के बावजूद वह स्कूल गई थी। रैली के दौरान अस्वस्थ होने के कारण वह स्कूल में ही रुकी रही। बाद में सुबह करीब 9 बजे शिक्षिका से अनुमति लेकर वह घर के लिए निकली।
इसी दौरान आरोपी शाकिब खान सफेद रंग की इको कार से वहां पहुंचा। उसने गाड़ी से उतरकर चाकू जैसे हथियार से डराया-धमकाया और जबरन छात्रा को कार में बैठाकर पहाड़ मंदिर मार्ग की ओर ले गया, जहां उसने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी दोपहर करीब 1 बजे स्कूल के सामने एक गली में छात्रा को छोडक़र फरार हो गया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
चाकू व कार जब्त
घटना के बाद पीडि़ता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों की सलाह पर उसने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की इको कार और चाकू को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

अदाणी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ में नव-निर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण

किरोड़ीमल नगर में हिंसक झड़प, दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सडक़ निर्माण के लिये भूख हड़ताल पर बैठा ग्रामीण

भाई की आंख पर मारा चाकू

लिबरा में अधूरी पड़ी पानी टंकी बनी गांववालों के लिये मुसीबत, ठेकेदार लापता, प्रशासन मौन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शहर की मुख्य सडक़ों पर नहीं चलेंगी यात्री बसें
Next Article जिला अस्पताल क्षेत्र में 4 घंटा बंद रहेगी बिजली

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?