NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी उठाईगिरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी उठाईगिरी
रायपुर

राजधानी रायपुर में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी उठाईगिरी

व्यापारी की कार का शीशा तोडक़र लाखों पार

lochan Gupta
Last updated: January 13, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta January 13, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने महज 24 घंटे के भीतर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में उठाईगिरी की दो बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गंज थाना क्षेत्र में जहां कार का शीशा तोडक़र 10 लाख रुपये नगद और इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर लिया गया, वहीं देवेंद्र नगर इलाके में सिटी सेंटर मॉल के पास कपड़ा व्यापारी की कार से साढ़े 3 लाख रुपये की उठाईगिरी की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
महासमुंद निवासी प्रदीप चोपड़ा की डूबरतराई, सदाराम मार्केट रायपुर में प्लास्टिक मटेरियल की ‘अरिहंत मार्केटिंग’ नाम से दुकान है और पंडरी महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में ‘पास लिविंग’ नाम से फर्नीचर की दुकान संचालित करते हैं। उनके साथ काम करने वाले भांजे सागर जैन की अगले माह शादी है। शादी की खरीदारी के लिए वे 3 लाख रुपये नीले ऑफिस बैग में लेकर 11.30 बजे अपनी होंडा सिटी कार (ष्टत्र 04 रुरू 1004) से रायपुर पहुंचे। शाम करीब 5.30 बजे उन्होंने पंडरी स्थित महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के पास महाराजा फुटवेयर के सामने निर्माणाधीन मॉल के किनारे कार खड़ी की। बैग को चेक कर पीछे सीट पर रखा और कार लॉक कर दुकान चले गए। रात करीब 8 बजे जब वे पैसे लेने लौटे तो देखा कि कार के बाईं ओर पीछे के दरवाजे का कांच टूटा हुआ है। अंदर रखा नीले रंग का ऑफिस बैग, जिसमें कुल 3 लाख रुपये थे, गायब मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कांच तोडक़र रकम चोरी कर ली। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पहले गंज थाना क्षेत्र के तेलीबांधा इलाके में व्यवसायी प्रवेश अग्रवाल की कार से 10 लाख रुपये नगद, लैपटॉप, टैब और अन्य कीमती सामान पार हुआ। 12 जनवरी की शाम वे अपनी कार (सीजी-04 पीई-9909) से रायपुर कोर्ट गए थे। शाम करीब 5.45 बजे अपोलो डायग्नोस्टिक क्लिनिक के सामने कार खड़ी कर अंदर चले गए। करीब 6.20 बजे लौटने पर कार का पिछला कांच टूटा मिला और पीछे रखे बैग गायब थे। पीडि़त के अनुसार बैग में 10 लाख रुपये नगद, एप्पल लैपटॉप, सैमसंग टैब, हार्ड डिस्क और डेबिट-क्रेडिट कार्ड थे। सीसीटीव्ही फुटेज में 4 से 5 संदिग्ध युवक कार के आसपास घूमते दिखे, जिनमें से एक युवक नीली शर्ट पहने कांच तोडक़र बैग ले जाता नजर आया। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई उठाईगिरी की घटना से सनसनी फैल गई है। फिलहाल, पुलिस दोनों ही मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल, एक ही परीक्षा से भरे जाएंगे कई विभागों के पद

सेक्स रैकेट का शक : 6 युवतियां सहित बुजुर्ग गिरफ्तार, कॉलोनी के लोगों ने किया बवाल

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला

टीटीई की सतर्कता से संदिग्ध व्यक्तियों से गांजा बरामद

सीएम साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता
Next Article अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर सहित 4 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?