NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला कांग्रेस की कुर्सी पर दो खेमों की सीधी टक्कर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > महिला कांग्रेस की कुर्सी पर दो खेमों की सीधी टक्कर
रायपुर

महिला कांग्रेस की कुर्सी पर दो खेमों की सीधी टक्कर

सिंहदेव गुट की छन्नी साहू अटकीं, भूपेश खेमे की संगीता सिन्हा सबसे मजबूत दावेदार

lochan Gupta
Last updated: January 8, 2026 1:29 am
By lochan Gupta January 8, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन अब अंतिम मोड़ पर है। महीनों से चल रही अंदरूनी कवायद के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जल्द फैसला हो सकता है। चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन असली सवाल यह है कि मुहर किस खेमे के नाम पर लगेगी। सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में 5 प्रमुख महिला नेताओं के इंटरव्यू हुए हैं। इंटरव्यू देने वालों में बालोद से विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक छन्नी साहू, लक्ष्मी ध्रुव, ममता चंद्राकर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा शामिल रहीं। भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने सभी से संगठन, चुनावी रणनीति और महिला कांग्रेस को दोबारा सक्रिय करने को लेकर सवाल पूछे।
पार्टी सूत्रों की मानें तो बातचीत के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। फिलहाल दौड़ में दो नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं, जिसमें संगीता सिन्हा और छन्नी साहू शामिल है। लेकिन यह मुकाबला सिर्फ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद तक सीमित नहीं है। इसे कांग्रेस के दो सबसे प्रभावशाली चेहरे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच शक्ति संतुलन की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। संगीता सिन्हा को भूपेश बघेल खेमे की पसंद माना जा रहा है, जबकि छन्नी साहू को सिंहदेव का भरोसेमंद चेहरा बताया जाता है।
छन्नी साहू के मामले में दिलचस्प बात यह है कि उनका नाम करीब एक साल पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ्रढ्ढष्टष्ट को भेज दिया था। इसके बावजूद फाइल लंबे समय तक अटकी रही। पार्टी के भीतर इसे महज प्रशासनिक देरी नहीं, बल्कि सियासी संतुलन से जोडक़र देखा जाता रहा है। छन्नी साहू संगठन में अपनी बेबाक शैली और सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं को जोडऩे के लिए जानी जाती हैं। इसी बीच शहीद महेंद्र कर्मा की बेटी तूलिका कर्मा ने भी रेस को दिलचस्प बना दिया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी तूलिका कर्मा को हाल ही में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और ओडिशा महिला कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली में हुए इंटरव्यू के लिए वह खास तौर पर राजधानी पहुंचीं। संगठन में तेजी से बढ़ी उनकी भूमिका को उनके दावे की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जिन पांच नामों पर विचार हो रहा है, उनमें से चार विधायक हैं। इससे साफ है कि पार्टी इस बार ऐसे चेहरे की तलाश में है, जो संगठन के साथ-साथ चुनावी मैदान में भी असरदार साबित हो सके। अब गेंद कांग्रेस हाईकमान के पाले में है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में फैसला आ सकता है। यह फैसला सिर्फ महिला कांग्रेस का नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति की दिशा भी तय करेगा।

You Might Also Like

मां के नाम प्रदेश के 3 नेताओं की कहानी

नेशनल हेराल्ड केस : कांग्रेस ने किया ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

22 हजार डाकमत पत्र नहीं पहुंचे आयोग तो गए कहां?

मुख्यमंत्री की सार्थक पहल से छात्राओं की आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

सीएम साय ने उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का किया भूमिपूजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 4 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, स्कूटी समेत 1.65 लाख का माल बरामद
Next Article जीजा ने साले से 2 करोड़ लेकर ठगों को दिए

खबरें और भी है....

डीटीओ की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़, ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे
42.78 लाख की धोखाधड़ी, कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू जेल दाखिल
सीएम साय ने कहा- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान
पत्नी की हत्या कर आत्महत्या बताने की कोशिश, पति निकला हत्यारा
सूने मकानों में धावा : 3 शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डीटीओ की भतीजी ने घर से चुराए 5 करोड़, ओडिशा में सोने के बिस्किट बेचे
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?