NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में शादी के बंधन में बंधे 6 हजार जोड़े
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > प्रदेश में शादी के बंधन में बंधे 6 हजार जोड़े
रायपुर

प्रदेश में शादी के बंधन में बंधे 6 हजार जोड़े

4 सरेंडर नक्सलियों ने लिए सात-फेरे, कार्यक्रम में आ रही बस का एक्सीडेंट

lochan Gupta
Last updated: February 11, 2026 12:02 am
By lochan Gupta February 11, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कुल 6,412 से अधिक जोड़े अलग-अलग धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे। कन्या विवाह योजना के तहत पूरे प्रदेश भर में सामूहिक विवाह कराया जा रहा है। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1316 जोड़ों की शादी हुई। जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान दूसरे जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से जुड़ें। गरियाबंद जिले में 4 सरेंडर नक्सलियों ने भी सात फेरे लिए। वहीं, मनेंद्रगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में करीब 17 जोड़े घायल हुए थे। इस अवसर पर सीएम साय कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की शुरुआत भी करेंगे। अभियान के पहले चरण में 6 माह से 52 माह तक के करीब 40 हजार कुपोषित बच्चों को शामिल किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत बस्तर संभाग से होगी। जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा जिले शामिल हैं।
गरियाबंद जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कुल 283 जोड़ों का सामूहिक विवाह मुख्य मेला मंच पर आयोजित किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस सामूहिक विवाह में कुल 25 समर्पित नक्सली भी विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। इनमें सुनील, अंजू, बलदेव, डमरू, रंजीत, एरिना, कांति, विद्या, रत्ना, पार्वती समेत अन्य शामिल हैं। इनमें 4 सरेंडर नक्सलियों ने शादी भी की। विवाह कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
मनेंद्रगढ़ में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जनकपुर से खडग़वां चनवारीमांड जा रही बस रास्ते में गड्ढे में फंस गई। इस हादसे में करीब 17 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बस में 54 यात्री थे सवार जानकारी के अनुसार, बस में कुल 54 लोग सवार थे। हादसे के दौरान बस के अचानक गड्ढे में फंस गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। साथ ही प्रशासन को भी सूचना दी गई।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के इस कार्यक्रम से बलौदा बाजार, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद और राजनांदगांव जिलों के जोड़े ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। इसके अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को 35 हजार रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खातों में दी जाएगी, जबकि 15 हजार रुपए उपहार सामग्री और विवाह आयोजन पर खर्च किए जाएंगे।
योजना के तहत राज्यभर में हिंदू रीति से 6,281, मुस्लिम रीति से 3, ईसाई रीति से 113, बौद्ध रीति से 5 और बैगा समुदाय के 10 जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से राज्य सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान कर रही है। बिलासपुर के स्व बीआर यादव बहतराई स्टेडियम में 175 जोड़ों का सामुहिक विवाह कराया गया। सभी जोड़ों की शादी हिन्दू रीतिरिवाज के साथ से संपन्न हुई। एक हवन कुंड में 4 जोड़ों ने आहुति देकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। इस मौके पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने वर वधु को शुभकामनाएं दी।

You Might Also Like

सक्ती व कोरबा के डीईओ साक्षरता बैठक से गायब

पीएम मोदी की आगामी जापान यात्रा से और मजबूत होंगे भारत-जापान संबंध : सीएम

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, चला बुलडोजर

छ.ग. कांग्रेस को विष पीने वाला शिव चाहिए : वैभव बेमेतरिहा

बीजेपी का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया
Next Article ‘बस्तर पंडुम’ बस्तर की बदली पहचान का सशक्त प्रतीक : प्रधानमंत्री मोदी

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?