NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को दिए ऐतिहासिक सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को दिए ऐतिहासिक सौगात
जशपुरनगर

सीएम साय ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले को दिए ऐतिहासिक सौगात

महाविद्यालय स्थापना,स्कूल भवन निर्माण के लिए करोड़ों की सौगात

lochan Gupta
Last updated: January 6, 2026 4:02 am
By lochan Gupta January 6, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के लिए बीते दो वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में स्वर्णिम उपलब्धियों से भरे रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले को एक के बाद एक महत्वपूर्ण स्वीकृतियाँ मिलीं, जिनसे न केवल उच्च शिक्षा, बल्कि विद्यालयी शिक्षा और आवासीय सुविधाओं को भी नई मजबूती प्राप्त हुई है। जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचाने के संकल्प के साथ प्रदेश सरकार ने जशपुर के भविष्य को नई दिशा देने की शुरुआत कर दी है।
सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में 24 नए पोस्ट एवं प्री-मैट्रिक छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए 41 करोड़ 59 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। इससे दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से आने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित व बेहतर रहने की सुविधा मिलेगी और वे बिना बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकेंगे।आदिवासी अंचल के बच्चों को मजबूत शैक्षणिक माहौल देने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसाबहार और ढूंढरुडांड के भवन निर्माण के लिए 37 करोड़ 80 लाख दृ 37 करोड़ 80 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। ये दोनों संस्थान आदिवासी बच्चों के जीवन में नई आशा, नई ऊर्जा और बड़े सपनों की उड़ान देंगे।उच्च शिक्षा को और सुलभ बनाने के लिए मनोरा में शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु 4.61 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। साथ ही करडेगा और फरसाबहार में नए महाविद्यालयों की स्थापना का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। अब जिले के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में 8 विभिन्न स्कूल भवनों के निर्माण के लिए 6 करोड़ 19 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे शिक्षा का वातावरण और भी सुदृढ़ होगा।इसी क्रम में, फरसाबहार में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ हुआ है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए आगे की शिक्षा का नया द्वार खोलेगा। समानता आधारित शिक्षा के लिए विशेष पहल के तौर पर दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 1.77 करोड़ रुपये से आदर्श आवासीय परिसर का निर्माण स्वीकृत हुआ है, जिससे सुविधा, सुरक्षा और विशेष शिक्षण संसाधन उपलब्ध होंगे।इसके अलावा बगिया एवं बंदरचूआ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु 3 करोड़ 18 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई है। इससे आधुनिक संसाधनों, स्मार्ट कक्षाओं और उन्नत शिक्षण वातावरण का लाभ सीधे छात्रों को मिलेगा।यह व्यापक शैक्षणिक विकास केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि जशपुर की आने वाली पीढ़ी के भविष्य को मजबूत करने वाला निवेश है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और संकल्प से आज जशपुर शिक्षा सम्पन्न : भविष्य सुरक्षित की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

You Might Also Like

सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित : सीएम साय

कलेक्टर व्यास ने जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

जशपुर पुलिस ने 150 करोड़ रुपए की ठगी का किया पर्दाफाश

सांसद गोमती साय की रॉयल एंट्री से चकरा गए है इलेक्शन एक्सपर्ट!

आंबा केंद्रों में कराई गई 5 लाख गतिविधियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जंबूरी 2026 के खिलाफ शिकायत लेकर ईओडब्लू पहुंची कांग्रेस
Next Article शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?