NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
रायगढ़

हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व हवन में लिया भाग

lochan Gupta
Last updated: December 31, 2025 12:17 am
By lochan Gupta December 31, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। नगर में आयोजित भव्य हिन्दू सम्मेलन के अंतर्गत 48 वार्डों को 24 बस्तियों में विभाजित किया गया, जिसमें सोनुमुडा बस्ती में 29 दिसंबर सोमवार को काली मंदिर सोनुमुडा के सामने स्थित बस्ती प्रमुख केंद्र बनाया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 37, 38 एवं 42 की विभिन्न बस्तियों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक सम्मेलन में एकत्रित हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: 8 बजे विधिवत पूजा-पाठ के साथ हुआ। गायत्री परिवार द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात अष्टपहरी राम नाम जाप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और वातावरण पूर्णत: राममय हो गया। सम्मेलन में पधारे अतिथियों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत किया गया। संघ परिवार से पधारे मुख्य अतिथि राजकुमार भारद्वाज, विभाग प्रचारक ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में हिंदुत्व, सांस्कृतिक चेतना एवं सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में संस्कार, संगठन और सेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से राष्ट्र और संस्कृति के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों एवं विशिष्ट अतिथियों का श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मान किया गया। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता का सशक्त संदेश गया है। उन्होंने शहर भर में ऐसे आयोजनों को निरंतर करने और विशेष रूप से युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

You Might Also Like

निजी जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफिया राजेश अग्रवाल पर कार्रवाई की मांग -बेदमती पटेल

खर्राघाट केलो नदी पुल के पास मिला भु्रण, जांच में जुटी पुलिस

सुबह से बादल व बूंदा-बांदी होने से गर्मी से मिली राहत,

अंचल के देवी मंदिरों में हुई माता कुष्मांडा देवी की अराधना

पैदल चल रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली प्रदेश की तस्वीर : सीएम साय
Next Article राज्य सरकार ने 25 एनएचएम कर्मचारियों को बहाल किया

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?