NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राज्य सरकार ने 25 एनएचएम कर्मचारियों को बहाल किया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राज्य सरकार ने 25 एनएचएम कर्मचारियों को बहाल किया
रायगढ़

राज्य सरकार ने 25 एनएचएम कर्मचारियों को बहाल किया

जिले के 2 कर्मचारी भी हुए बहाल

lochan Gupta
Last updated: December 31, 2025 12:18 am
By lochan Gupta December 31, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। नये साल की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश में हड़ताल अवधि (18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025) के दौरान की गई प्रशासनिक कार्रवाई को शून्य करते हुए 25 बर्खास्त संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा बहाली का निर्णय लिया है। इस आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों की जिला स्तर पर सेवा बहाली की जाएगी तथा उनकी कार्य पर उपस्थिति स्वीकार की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला स्वास्थ्य समितियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश के लगभग 16,500 एन.एच.एम. संविदा कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त से 19 सितंबर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की थी। इस हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई थी, जिसके फलस्वरूप 25 कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया गया था। सरकार के आश्वासन एवं वार्ता के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी तथा बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली का भरोसा दिया गया था। आज जारी इस आदेश से सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए आंदोलन के दौरान की कार्रवाई को निरस्त कर दिया है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय से एन.एच.एम. संविदा कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है तथा राहत की लहर दौड़ गई है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सरकार उनकी शेष महत्वपूर्ण मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेगी।

You Might Also Like

चिटफंड कंपनियों से रिकवरी बनी पुलिस के लिए चुनौती

सामाजिक सौहार्द की मिसाल हिंदू और जैन करते हैं 111 वर्ष से मीरा दातार की दरगाह पर पूजा

यूनिवर्सल कंप्यूटर्स में चोरों का धावा

नि:शुल्क नेत्र शिविर में 108 मरीज हुए लाभांवित

मानवी अग्रवाल कला ललिता से हुई सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हिन्दू सम्मेलन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
Next Article एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी पकड़ाया

खबरें और भी है....

सीएम साय ने जशपुरांचल को दी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
श्री शिव महापुराण कथा खरसिया में आज शामिल होंगे सीएम साय
अलग-अलग सडक़ हादसों में 4 की मौत
सेठ किरोड़ीमल आधुनिक रायगढ़ के शिल्पी : ओपी
धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने जशपुरांचल को दी 122 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?