NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तमनार हिंसा की कांग्रेस ने की भत्र्सना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > तमनार हिंसा की कांग्रेस ने की भत्र्सना
रायगढ़

तमनार हिंसा की कांग्रेस ने की भत्र्सना

न्यायिक जाँच की माँग, कलेक्टर एसपी को हटाने की मांग

lochan Gupta
Last updated: December 28, 2025 11:55 pm
By lochan Gupta December 28, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। शनिवार को तमनार में हुई हिंसक घटना को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मामले में आक्रामक रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन को सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है। पार्टी ने घटना की न्यायिक जाँच कराने, रायगढ़ कलेक्टर और एसपी को तत्काल बर्खास्त करने तथा कथित फर्जी जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग की है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि तमनार की घटना प्रशासनिक संवेदनहीनता और अहंकार का परिणाम है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि समय रहते संवाद और जिम्मेदारी दिखाई जाती, तो हालात हिंसा तक नहीं पहुँचते।
कांग्रेस ने ऐलान किया है कि वह इस पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जानने के लिए अपना प्रतिनिधि मंडल तमनार भेजेगी। यह प्रतिनिधि मंडल प्रभावित ग्रामीणों, प्रत्यक्षदर्शियों और पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेगा।
कांग्रेस ने इस मामले में पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी और मुख्यमंत्री को भी जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का कहना है कि पर्यावरण मंत्री घटना के समय मात्र 35 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद थे, इसके बावजूद वे कभी घटनास्थल पर नहीं पहुँचे। कांग्रेस ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है।
मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस ने तीखा बयान देते हुए कहा कि उन्हें ‘अपने भीतर के आदिवासी स्वाभिमान को जगाना चाहिए’ और आदिवासी क्षेत्रों में जबरन थोपे जा रहे फैसलों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि शनिवार की हिंसा के लिए जिला प्रशासन ही पूरी तरह जिम्मेदार है। पार्टी का आरोप है कि हालात बिगडऩे से पहले कलेक्टर को स्वयं धरनास्थल पर जाना चाहिए था, लेकिन उनके अहंकार और उदासीन रवैये के कारण वे वहाँ नहीं गए, जिसका नतीजा हिंसा के रूप में सामने आया। कांग्रेस का कहना है कि प्रशासन ने न तो ग्रामीणों की बात सुनी और न ही समय रहते तनाव कम करने की कोशिश की। इसी संवादहीनता ने हालात को विस्फोटक बना दिया। कांग्रेस ने एक बार फिर गारे पेलमा सेक्टर 1 से जुड़ी जनसुनवाई को फर्जी करार देते हुए कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच नहीं हो जाती, तब तक ऐसी सभी प्रक्रियाओं को निरस्त किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि यदि सरकार और प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी सडक़ से सदन तक आंदोलन छेड़ेगी। तमनार की घटना अब केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं रह गई है, बल्कि यह आदिवासी अधिकार, प्रशासनिक जवाबदेही और सरकार की नीयत पर बड़ा सवाल बनकर खड़ी हो गई है।

You Might Also Like

एनटीपीसी कोल माइंस तिलाइपाली पीसी पटेल में स्ट्राइक

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में हुआ परिवर्तन

पुलिस ने ऑटो चालकों के बीच चलाया साइबर और यातायात जागरूकता अभियान

कसडोल-बडग़ांव सडक़ पर गजराजों का डेरा!

महापौर व पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 8 को

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नारकोटिक्स एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार
Next Article ठंड का कहर, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंचा

खबरें और भी है....

टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा : सीएम साय
अर्द्धरात्रि में गूंजा कान्हा का जयकारा, भक्ति में निहाल हुए श्रद्धालुगण
योगेश्वर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हुआ श्याम मंदिर परिसर
दहेज में 51 हजार कैस, बाइक व जेवरात नहीं लाने पर पत्नी को किया प्रताडि़त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?