बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राकेश रंजन द्वारा बिलासपुर–बुढ़ार रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मध्यवर्ती खण्डों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए यात्री सुरक्षा, संरक्षा मानकों तथा रेल परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने पेंड्रा रोड स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पैनल रूम, क्रू लॉबी, क्रू रेस्ट रूम, रनिंग रूम तथा स्टेशन परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने रनिंग कर्मचारियों से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं विश्राम व्यवस्था के संबंध में संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किये।
इसके पश्चात अनूपपुर स्टेशन में बिजली की निरंतर एवं सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु उपलब्ध ट्रैक्शन सबस्टेशन (ञ्जस्स्) एवं विद्युत उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही स्टेशन परिसर एवं अनूपपुर स्टेशन यार्ड में नवनिर्मित रोड ओवर ब्रिज का स्थल निरीक्षण कर गर्डर लॉन्चिंग कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बुढ़ार स्टेशन में उन्होंने स्टेशन परिसर के साथ-साथ सिग्नलिंग इंस्टॉलेशन प्रणाली का संरक्षा निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त बुढ़ार- अमलाई स्टेशन के मध्य स्थित समपार फाटक का निरीक्षण कर वहां लागू सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों में जनप्रतिनिधियों से मिले तथा उनसे वार्ता भी की। इस निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन द्वारा बिलासपुर बुढ़ार सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
यात्री सुविधा,सुरक्षा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था का गहन निरीक्षण



