NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिंदल फाउण्डेशन तमनार ने किया बिरहोर मोहल्ला सीतापारा में अध्ययन सामगी व कम्बल वितरित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिंदल फाउण्डेशन तमनार ने किया बिरहोर मोहल्ला सीतापारा में अध्ययन सामगी व कम्बल वितरित
रायगढ़

जिंदल फाउण्डेशन तमनार ने किया बिरहोर मोहल्ला सीतापारा में अध्ययन सामगी व कम्बल वितरित

जिंदल फाउण्डेशन बिरहोर परिवार के समुचित विकास के सदैव समर्पित: ऋशिकेश

lochan Gupta
Last updated: December 24, 2025 11:45 pm
By lochan Gupta December 24, 2025
Share
3 Min Read

तमनार। जिंदल फाउण्डेशन तमनार के द्वारा अपने सामाजिक सरोकार निर्वहन कार्यक्रम अंतर्गत बिरहोर मोहल्ला सीतापारा, कचकोबा में निवासरत विशेष संरक्षित आदिवासी समूह 21 बिरहोर परिवारों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने और उनके अध्ययन अध्यापन को सुगम बनाने के लिये कम्बल, मच्छरदानी, शालेय गणवेश व अध्ययन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों को शीतकाल में राहत प्रदान करना रहा। कार्यक्रम श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, जिंदल पावर लिमिटेड तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती शीतल पटेल, आनंद पंडा एवं टीम सीएसआर एवं बिरहोरों के गरीमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री ऋषिकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिंदल फाउण्डेशन बिरहोर समुदाय के सर्वांगीण विकास में सदैव तत्पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक सहयोग के ऐसे जनहितार्थ कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे और इसी क्रम में जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि घनघोर घने जंगलों के मध्य बिरहोर परिवार के मध्य अपने आप को पाकर अभिभूत हॅु। ये परिवार आधुनिकता सेे परे विकसित समाज से अलग वनों में वास करते हैं। ये अत्यधिक परिश्रमी व मेहनती हैं।
गौरतलब हो कि जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार आदिवासियों के समुचित विकास की मंशा को लेकर बिरहोर परिवारों के लिये विभिन्न स्वास्थ्य, शिक्षा, आयर्जन गतिविधियों व योजनाओं का संचालन कर रही है, जिससे कि इनका समुचित विकास सुनिश्चत किया जा सके। इसी क्रम में बिरहोर बच्चों के लिए में शैक्षिक विकास के लिए बालबाड़ी केन्द्र का संचालन किया जा रहा है, जहॉ बिरहोर बच्चें आवश्यक प्रारंभिक शिक्षार्जन कर रहे हैं। इन बच्चों के लिए प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। साथ ही एसआरआई माध्यम से उन्नत खेती करने के लिए धान सब्जी बीज एवं खाद का वितरण किया गया है। इन परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। क्षेत्र में स्व सहायता समूह के माध्यम से आदिवासी बहनों को विभिन्न आय अर्जन गतिविधियों के जोडक़र उनके व परिवार का आर्थिक उन्नयन करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं बिरहोर लाभार्थियों ने जिंदल फाउंडेशन तमनार के इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कम्बल मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती शीतल पटेल, प्रबंधक ने कार्यक्रम आयोजन में अनुकरणीय सहयोग प्रदान करनें के लिए उपस्थित बिरहोर परिवार के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान सफल मंच संचालन सीएसआर के श्री आनंद पण्डा ने किया।

You Might Also Like

नगरीय योजनाओं को समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण सुनिश्चित करें-कलेक्टर

गिरधर गुप्ता ने किया लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटें जीतने का दावा

चरित्र शंका पर बेटे ने टांगी मारकर मां की कर दी हत्या

खड़े ट्रेलर से टकराया बाइक सवार, एक ग्रामीण की मौत

लोहरसिंह में अखिल भारतीय व्हालीवाल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अपनी सनातनी परंपरा का भी सम्मान कर लें टी एस सिंहदेव : अंशु टुटेजा
Next Article पशु कु्ररता मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

खबरें और भी है....

प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
पैसे की लेन-देन में दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर शव को जलाया
सीएम साय ने जशपुर को दी 19.51 करोड़ की सौगात
युवक के सिर पर बीयर बोतल फोडक़र कैश की लूट
शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में जले आस्था के दीप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रदेश में अब धर्मांतरण कराने पर उम्रकैद
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?