NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अवैध धान आमद पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अवैध धान आमद पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही
जशपुरनगर

अवैध धान आमद पर जशपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही

65 बोरी में भरी 26 क्विंटल धान के साथ एक पिकअप जप्त

lochan Gupta
Last updated: December 24, 2025 11:37 pm
By lochan Gupta December 24, 2025
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी चालू है, और धान कोचियों सरहदी राज्यों से अवैध रूप से धान ला कर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश में लगे हुए हैं, जिन्हें रोकने हेतु जिला पुलिस व प्रशासन अत्यंत सजग हैं, पुलिस व प्रशासन की टीम के द्वारा जहां सरहदी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है, वहीं पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी सरहदी क्षेत्रों में अवैध धान के आमद पर नजर रखी हुई है। इसी क्रम में 23 दिसंबर को शाम करीबन 08.00 बजे लोदाम पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के द्वारा रूपसेरा पतराटोली के पास ग्रामीण रास्ते में एक टाटा सूमो पिकअप वाहन के साथ 65 बोरी में कुल 26 क्विंटल अवैध धान को पकड़ कर, कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
पुलिस सूत्रों सं मिली जानकारी अनुसार 23 दिसंबर की शाम को थाना लोदाम पुलिस, पेट्रोलिंग पर थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक टाटा सूमो पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-03 एएफ-9899 में अवैध रूप से धान लोड कर, रूपसेरा पतराटोली के ग्रामीण रास्तों से होते हुए झारखंड से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है, जिस पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा तत्काल रूपसेरा पतराटोली में उक्त संदेही पिकअप वाहन को, नाकाबंदी कर रोका गया। पुलिस के द्वारा उक्त पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर, उसमें 65 बोरी में 26 क्विंटल धान लोड मिला, पूछताछ पर पिकअप चालक ने अपना नाम सचिन गोप उम्र 23 वर्ष, निवासी प्रेम नगर, चैनपुर, जिला गुमला झारखंड का निवासी होना बताया, व उक्त धान को चैनपुर झारखंड से जशपुर छत्तीसगढ़ लेकर आना बताया, पुलिस के द्वारा जब उससे धान के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई तो उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त संदेही पिकअप वाहन क्रमांक जेएच-03 एएफ-9899 को धान सहित जप्त कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
मामले की कार्यवाही व पिकअप सहित अवैध धान को पकडऩे में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा व आरक्षक हेमंत कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर जशपुर पुलिस सरहदी राज्यों से अवैध धान के आमद पर लगातार नजर रखी हुई है, जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक 07 ट्रक,20 पिकअप व 02 ट्रैक्टरों से कुल 1742 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप से 65 बोरी में 26 क्विंटल धान को पकड़ कर कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन को सौंपा है, जो कि झारखंड से धान ला कर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस सरहदी रास्तों पर नजर रखी हुई है, धान कोचियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

You Might Also Like

दुष्कर्म व छेड़छाड़ के दो मामलों के आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा ओलंपिक में जशपुर के खिलाडिय़ों ने 17 स्वर्ण पदक 20 रजत पदक और 16 कांस्य पदक जीतकर जिले को किया गोरवांन्वित

दो किलो गौ मांस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पर होगी सख्त कारवाही

सामरबार के संत गहिरा गुरु आश्रम में गुरु पीठाधीश्वर संत श्री बभ्रुवाहन सिंह जी महाराज से सीएम ने की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मोडिफाइड साइलेंसर लगा, स्टंट करने वाले को कुनकुरी में पुलिस ने सिखाया सबक
Next Article अपनी सनातनी परंपरा का भी सम्मान कर लें टी एस सिंहदेव : अंशु टुटेजा

खबरें और भी है....

कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
ग्रामीण विकास को नई रफ्तार : प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में बिछेगा सडक़ों का जाल
ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार गर्भवती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत
वेतन के बदले रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई
सांभर का शिकार कर पका पका रहे थे मांस, 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन का महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रुख उजागर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?