NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुर संगम कला समिति का शारदा पूजन समारोह 23 जनवरी से
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुर संगम कला समिति का शारदा पूजन समारोह 23 जनवरी से
रायगढ़

सुर संगम कला समिति का शारदा पूजन समारोह 23 जनवरी से

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 11:45 pm
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। कला और संस्कार धानी नगरी रायगढ़ की पुरानी बस्ती में सरस्वती पूजन की विशेष परंपरा है। यही वजह है कि धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी सुर संगम कला समिति के सदस्यों ने बैठक कर यह तय किया कि 41 वां शारदा पूजन समारोह यादगार रहेगा।
शहर के पिकनिक स्पॉट इंदिरा विहार में सुर संगम कला समिति के सदस्यों ने वनभोज का आनंद उठाते हुए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। चूंकि, सुर संगम कला समिति के पण्डाल में विराजने वाली सरस्वती माता की प्रतिमा की छटा ही निराली रहती है, इसलिए अध्यक्ष प्रहलाद षड़ंगी ने मूर्ति की गरिमा का ध्यान रखते हुए सहर्ष इसके निर्माण की जिम्मेदारी ली। वहीं, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को वीणा वादिनी की मंत्रोच्चार के साथ मूर्ति स्थापना होगी। पांच दिवसीय पूजा-अर्चना के पश्चात 28 जनवरी को माताजी की विधिवत विदाई करते हुए धूमधाम से प्रतिमा का विसर्जन होगा। इस दौरान भजन कीर्तन भी होंगे। आज की बैठक में प्रहलाद षड़ंगी, पोषण लाल पटवा, शैलेष नामदेव, सुनील नामदेव, प्रकाश नामदेव, संदीप नामदेव, शरद नामदेव, विवेक थवाईत, अरुण नामदेव, नवल नामदेव, राकेश नामदेव, प्रमोद नामदेव, राहुल थवाईत और प्रफुल्ल नामदेव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गौरतलब है कि अविभाजित मध्यप्रदेश के सन 1986 में युवराज हटरी, चांदनी चौक के कुछ बच्चों ने सरस्वती पूजन की शुरुआत की थी, तब से लेकर अबतक 6 बार श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के धार्मिक आयोजन से पुरानी बस्ती का वातावरण कृष्णमय होते रहा है। बहरहाल, सुर संगम कला समिति के 41 वें शारदा पूजन समारोह को भव्यता देने के लिए सभी सदस्य तन, मन और धन से सहयोग देने के लिए संकल्पित हैं।

You Might Also Like

अवैध निर्माण की शिकायत हुई तो शिक्षक लगा धमकाने

आचार संहिता को लेकर व्यापारियों में चिंता का माहौल

नेता प्रतिपक्ष को लेकर अब तक निर्णय नहीं ले पाई कांग्रेस

अमानवीय यातना के अंतहीन सिलसिले का खुलासा

शराबी चालक ने कार को पेड़ में मारी टक्कर, एक घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड को संवारने का सपना फाइलों में कैद
Next Article दो पिकअप व उसमें लोड 1.86 लाख के अवैध धान जब्त

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?