NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुरानी रंजीश को लेकर युवक के पेट पर चाकू घुसाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पुरानी रंजीश को लेकर युवक के पेट पर चाकू घुसाया
रायपुर

पुरानी रंजीश को लेकर युवक के पेट पर चाकू घुसाया

मंदीर-हसौद में भी रेस्टोरेंट में एक युवक की पिटाई

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 11:32 pm
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
4 Min Read

रायपुर। चंगोराभाठा में पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी ने एक युवक चाकू से 9 बार हमला किया है। युवक गंभीर रूप से घायल है। एम्स में इलाज चल रहा है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। वहीं, दूसरे मामले में नवा रायपुर के एल्सवेयर रेस्टोरेंट में शनिवार रात एक युवक से मारपीट हुई है। 2 लडक़ों ने रास्ते से हटने की बात पर विवाद किया, फिर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। चंगोराभाठा में हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं पीयूष सोनी के पेट में चोट पहुंची है। चंगोराभाठा में हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं पीयूष सोनी के पेट में चोट पहुंची है।
पहला मामला चंगोराभाठा का है। धनवंतरी मेडिकल के पास रहने वाली नेहा देवांगन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। 13 दिसंबर की रात उसके पति जीवन देवांगन पर सुभाष देवांगन और राजू देवांगन ने हमला किया। नेहा ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे उसका पति जीवन देवांगन अपने दोस्त पीयूष सोनी के साथ बैटरी का इंतजाम करने शीतला मंदिर के पास गया था। वहां सुभाष देवांगन उसके पति का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहा था।
जीवन देवांगन की पत्नी ने बताया कि जब जीवन ने आरोपी को गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। बीच-बचाव करने आए पीयूष सोनी पर भी हमला किया गया। हमले में जीवन देवांगन के गर्दन, पेट, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं पीयूष सोनी के पेट में चोट पहुंची। वारदात के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जीवन देवांगन को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पीयूष सोनी का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर सुभाष देवांगन और राजू देवांगन के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
दूसरी घटना रायपुर के मंदिर हसौद पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। शुभम लेखवानी ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से बताया कि वह अपने दोस्त दर्शन मुलवानी के साथ एक पार्टी के लिए एल्सवेयर रेस्टोरेंट गया था। रात करीब 10 बजे जब वे निकल रहे थे, तो वे गेट के पास खड़े थे, जो बंद था। इस दौरान अचानक बाहर भीड़ में मौजूद राहुल गावड़ी नाम के एक आदमी ने उन्हें रास्ते से हटने को कहा और गालियां देने लगा। जब शुभम ने गाली देने का विरोध किया, तो राहुल गावड़ी ने उन्हें धमकी दी। शुभम ने कहा कि क्या तुम्हें नहीं पता कि मैं कौन हूं?। इसके बाद उसने अपने साथी करण वीर सिंह के साथ मिलकर शुभम पर हमला कर दिया। राहुल ने उन पर मुक्कों से हमला किया, जबकि करण ने अपने हाथ में पहने मेटल के ब्रेसलेट से उन पर वार किया। हमले के दौरान शुभम को बाईं आंख के ऊपर, दाहिने गाल, सिर और हाथ पर चोटें आईं। घटना के समय शुभम का दोस्त दर्शन मुलवानी भी मौके पर मौजूद था। उसने बीच-बचाव किया और किसी तरह मामला शांत कराया। पीडि़त ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कार्रवाई करने की गुजारिश की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

राजधानी में भाजपाइयों ने जलाया नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला

डीएमएफ घोटाला : 7 हजार से ज्यादा पन्ने का चालान पेश

राजधानी में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख एआई डेटा सेंटर

वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व्हाइट कोट सेरेमनी में हुए शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article विकसित भारत जी राम जी ग्रामीण श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों की मजबूत गारंटी: सीएम साय
Next Article दिव्यांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?