सारंगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी नीति के प्रभाव से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा हैै। शासन के निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के मार्ग दर्शन में जिले के उपार्जन केन्द्रों में सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्थाएं की गई है, जिसमें से किसानों में उत्साह और संतोष का माहौल है। जिले में 31775 किसानों से अब तक कुल 15,13,334 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 346.23 करोड़ रूपये की भुगतान राशि जारी की गई है।
अवैध धान परिवहन भंडारण पर 52 कार्यवाही प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अब तक 52 मामलों में कार्यवाही करते हुए 4263 क्विंटल लगभग 1.32 करोड़ रूपये राशि का धान जप्त किया गया है, जिससे अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। धान उपार्जन के साथ-साथ समर्पण की प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। जिले ने अब तक कुल 13291 कृषकों का कुल 113.03 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है, जिसे प्रशासनिक रिकार्ड में विधिवत दर्ज किया गया है।
सोमवार के लिए 1,28,763 क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों की सुविधा हेतु अब तक 48046 ऑन लाईन टोकन जारी किए जा चुके हैं। जिससे निर्धारित तिथि पर बिना अव्यवस्था के धान विक्रय संभव हो पा रहा है। कलेक्टर के निर्देशानुसार उपार्जन केन्द्रों में छाया, पेय जल, बैठने तौल एवं त्वरित भुगतान जैसी व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आ रहें हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को किसान केन्द्रिय नीतियों एवं कलेक्टर डॉ. कन्नौजे के निर्देशन में की गई व्यवस्था को सराहना की है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि – सभी जोनल अधिकारी, नोडल अधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें तथा कोंचियों व बिचौलियों की गतिविधियों पर सतत एवं कड़ी निगरानी रखें।
डॉ कन्नौजे ने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो नोडल अधिकारी तत्काल संबंधित एसडीएम को सूचित करें, ताकि समय रहते निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। जहां धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित बफर स्टॉक से अधिक धान का संधारण हो गया है। वहां उठाव की कार्यवाही तत्काल कराने के निर्देश दिये गए है, जिससे भंडारण की समस्या न हो और खरीदी कार्य निर्वाध रूप से जारी रह सके। इसके साथ ही उन्होने धान विक्रय कर चुके किसानों का रकबा समर्पण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बता दे कि कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन नोडल अधिकारियों की समीक्षा कर धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे किसानों को सहुलियत मिल रही है और खरीदी अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
जिले के किसानों को 346.23 करोड़ का भुगतान
48046 ऑन लाईन टोकन जारी, 31775 किसानों ने बेचा 15 लाख क्विंटल से अधिक धान



