भटगांव। नगर भटगांव मे दशहरा उत्सव एवं आल इंडिया ग्रुप डांस का आयोजन जनकल्याण समिति द्वारा किया गया। नगर मे 40 फीट रावण का दहन भगवान श्रीराम के हाथों किया गया, जो राम जानकी मंदिर से भगवान राम, वीर हनुमान अपने सेना के साथ बाजे गाजे के साथ निकले और बीच बीच मे आयोजक समिति द्वारा बाहर से कलाकर लाया गया था जो शंकर भगवान, काली मां, हनुमान के रूप मे अपनी कला प्रदर्शन करते करते दशहरा मैदान पहुंची और भगवान राम ने एक ही बाण मे रावण को चित कर दिया। आयोजन समिति के द्वारा भगवान राम माता सीता की आरती की गई। इस वर्ष कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नपं उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे व व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप देवांगन के साथ सभी पार्षद गण शामिल रहे।
आल इंडिया ग्रुप डांस का आयोजन हुआ जिसमे भारत के कोने कोने से अलग अलग प्रदेश से प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें प्रथम विजेता प्रतिमा डांस ग्रुप दुर्ग भिलाई ने 62111 रूपये नगद व स्मृति चिन्ह हासिल किया तो वही दूसरे नम्बर पर वन स्टेप डांस ग्रुप झारसुगड़ा उड़ीसा ने 31000 रूपये व स्मृति चिन्ह प्राप्त किया और तीसरे नम्बर पर शिवानी डांस ग्रुप लैलूंगा रायगढ़ ने 21000 रूपये व स्मृति चिन्ह प्राप्त किया और चौथे नम्बर पर दो टीमों ने स्थान बनाया जिसमे न्यू किरण डांस ग्रुप धमतरी व हमर छत्तीसगढ़ डांस ग्रुप बड़े साजा पाली ने 11000 रूपये व स्मृति चिन्ह हासिल किया। यह कार्यक्रम रात भर चलता रहा जिसमे दर्शक पुरी रात दूसरे प्रदेशों से आये हुए कलाकर का आनंद लेते रहे। इस वर्ष अन्य वर्षों के भांति सर्वाधिक भीड़ दशहरा मे देखने को मिला जिसकी वजह आल इंडिया ग्रुप डांस ही हैं। जिसे देखने नगर सहित पूरे आसपास गांवों से लोग पहुंचे थे। जनकल्याण समिति द्वारा लगातार 14 वर्षों से दशहरा का आयोजन किया जा रहा है साथ ही साथ हर वर्ष नये नये एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
दशहरा पर जनकल्याण समिति ने बांटे लाखों का पुरस्कार
