NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनी में ग्रामीणों की समस्याएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनी में ग्रामीणों की समस्याएं
सारंगढ़

कलेक्टर ने रात्रि चौपाल लगाकर सुनी में ग्रामीणों की समस्याएं

lochan Gupta
Last updated: December 18, 2025 11:53 pm
By lochan Gupta December 18, 2025
Share
6 Min Read

सारंगढ़। प्रशासन गांव की ओर थीम पर रात्रिकालीन जनचौपाल का दूसरा आयोजन कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्रापं परसा पाली में किया, जहाँ उन्होंने बरगद पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओ को सुनकर मौके पर ही निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने अपने साथ पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आबकारी, विद्युत, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं अजाति विकास, लोक निर्माण, कृषि,सहकारिता, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य आदि विभाग के जिला अधिकारियो को चौपाल में लाये थे। इसमें सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कलेक्टर ने धान खरीदी में लिमिट की बढ़ोतरी एवं 24 घंटे टोकन काटने की जान कारी दी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि – शासन की योजनाएं गांव – गांव तक सही रूप में पहुंच रही हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए जन चौपाल लगाई जा रही है और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
कलेक्टर ने गांव की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन वितरण, आवास, जल जीवन मिशन और कृषि से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। स्कूल शिक्षा में शिक्षकों की उपस्थिति एवं आंगनबाड़ी केंद्र की समीक्षा की गई। ग्राम में संचालित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में से एक के किचन शेड के टूटे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। स्कूलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बच्चों से सीधे पढ़ाई, होमवर्क और शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में सवाल पूछे। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल में 5 शिक्षक पदस्थ हैं। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा चौथी के बच्चों से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
उचित मूल्य दुकान को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि चावल समय पर मिल रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने नर्स की कमी की बात कही, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि-यहां सीएचओ पदस्थ है। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड का अधिक से अधिक उपयोग कर निशुल्क इलाज का लाभ लेने की अपील की। ग्रामीण किसानों ने बताया कि वे धान बेचने के लिए सलिहा जाते हैं और खरीदी में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती। परसा पाली में 74 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने आवास निर्माण कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीण गौतम बरिहा ने बताया कि उन्हें दो किस्तों में 40 हजार और 55 हजार रुपये प्राप्त हो चुके हैं और निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कच्चे मकान से पक्के मकान में आने की खुशी जताई। महिला बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की जानकारी दी गई। ग्राम की महिलाओं ने बताया कि यहां 20 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें बकरी पालन, टेंट कार्य सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित हो रही हैं और लगभग 40 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
जल जीवन मिशन के तहत डीपापारा में पाइपलाइन नहीं बिछने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल पाइपलाइन बिछाकर पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। भोगडीह क्षेत्र में भी जलापूर्ति चालू नहीं होने की शिकायत पर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने 500 मीटर सीसी रोड की मांग रखी। बताया गया कि वर्तमान में 127 मीटर सीसी रोड का निर्माण हो चुका है, शेष के लिए प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। चौपाल के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। ग्रामीणों ने स्कूल मरम्मत हेतु आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने मनरेगा के तहत महिला समूहों के लिए 5 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण के निर्देश दिए, जिससे बैठक की सुविधा मिल सके। ग्राम पंचायत धनसीर में संचालित बाबा इंटरनेशनल स्कूल को शासन से मान्यता नहीं मिला है तो भी संचलित किया जा रहा है। इसके जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। बच्चों ने खेल मैदान की मांग रखी। वहीं, मुडापारा तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत भी ग्रामीणों द्वारा की गई, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘‘प्रशासन गाँव की ओर’’ अभियान जारी है।
‘‘परसापाली में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ चर्चा किया गया। शासन के योजनाओं से लाभ की जानकारी, साथ ही ग्रामीणों की मांग पर बजट उपलब्ध होने पर कार्य करने और बजट नहीं होने पर प्रपोजल शासन को भेजने संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मितानिन, शिक्षक की उपस्थिति और उनके कार्य, किसानों के धान खरीदी में कोई दिक्कत नहीं की जानकारी ली गई। गांव की समस्या, दिव्यांग की ट्राईसाइकिल मांग, फ़ौती नामांतरण, सीमांकन, स्वसहायता समूह के लिए क्लस्टर बिल्डिंग की मांग को अधिकारियो को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।’’
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

You Might Also Like

कलेक्टर ने जेजेएम के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा सांवतकुट गांव

डीईओ डॉ. वर्षा बंसल एवं पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने स्काउट गाइड को किया प्रेरित

एक तरफ चल रहा था माता का जगराता, दूसरी तरफ हो रहा था धर्म परिवर्तन

बिजली संकट पर गरजीं विधायक कविता प्राण लहरें

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय-सीएम साय
Next Article शक्ति भाजयुमो अध्यक्ष पद पर आलोक पटेल की ताजपोशी

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?