NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओडिशा का दंतैल हाथी पहुंचा रायगढ़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओडिशा का दंतैल हाथी पहुंचा रायगढ़
रायगढ़

ओडिशा का दंतैल हाथी पहुंचा रायगढ़

तालाब में गिरने के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला, वापस जामगांव आ गया हाथी, ग्रामीणों में दहशत

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2025 12:20 am
By lochan Gupta December 17, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में ओडिशा से भटकते हुए एक दंतैल हाथी जामगांव के जंगल में पहुंच गया है। इससे पहले कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास एक मादा व शावक को देखा गया था। वन अमले को जानकारी मिलने के बाद लगातार उसके लोकेशन पर नजर रखी जा रही है।
मामला रायगढ़ वन परिक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार (14 दिसंबर) की रात को एक हाथी टारपाली, पतरापाली, कारीछापर, कुकुर्दा होते हुए ओडिशा के जंगल पहुंचा, जहां वह किसी तालाब में गिर गया था। ओडिशा की वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। उसी दिन एक मादा व शावक कोतरलिया रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गए। चिंघाड़ की आवाज सुनकर जब लोगों को इसकी जानकारी हुई, तो ग्रामीणों के बीच डर का माहौल हो गया। लेकिन मादा हाथी और शावक वापस ओडिशा के धनुबांस के जंगल में लौट गए और शाम ढलने के बाद दंतैल हाथी ओडिशा से वापस कुकुर्दा के रास्ते से जामगांव सर्किल में आ गए।

नुकसान नहीं, पर ग्रामीणों में भय

बताया जा रहा है कि सुबह तकरीबन 4-5 बजे कुकुर्दा और महापल्ली के बीच उसने क्रॉस किया, जिसे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी ने देखा। अभी हाथी की मौजूदगी जामगांव जंगल में ही है। जामगांव सर्किल के महापल्ली क्षेत्र हाथियों की मौजूदगी नहीं होती है। ऐसे में जिला मुख्यालय से महज 10-15 किमी दूरी में जब हाथी आने की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो उनके बीच भय का माहौल निर्मित हो गया। हांलाकि हाथी ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया है।

लगातार कर रहे ट्रैकिंग

जामगांव सर्किल प्रभारी एमएस बरिया ने बताया कि हाथी का ट्रैकिंग करने पर जानकारी मिला कि अभी वह कुकुर्दा व महापल्ली के बीच जंगल में है। लगातार उसका लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है। आसपास गांव में सुरक्षा के लिहाज से मुनादी कराई गई है और लोगों को समझाइश दी जा रही है कि जंगल की ओर न जाए।

You Might Also Like

स्वागत के लिये संकरे मार्गो में बन गए मंच व स्टाल

मारपीट मामलें में फरार आरोपी गिरफ्तार

इंजीनियर खान को मिला राज्य स्तरीय अवार्ड

पीतांबर नायक ने खेती में किया नवाचार, तरबूज, पपीता, खीरा जैसे फसलों से कमा रहे लाखों

नीचे हुई चोरी, उपर मिला चोरी का सामान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दूसरे किसान का धान बेचने की कोशिश
Next Article प्रेमिका से मिलने गए युवक की फांसी पर लटकते मिली लाश

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?