किरोड़ीमल नगर /रायगढ़। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या 6174/2023 में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के परिपालन हेतु समय- समय पर जारी कड़े निर्देशों एवं पारित आदेशों के पालन में नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यशाला में नगर के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।कार्यशाला के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी (ष्टरूह्र) द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित विभिन्न आदेशों (दिनांक 19-02-2026, 29-04-2026 एवं 05-05-2026) के तहत प्रसारित निर्देशों के बारे में अत्यंत विस्तार से समझाया गया। इसके साथ ही, नियमों के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को पारित निर्देशों की प्रति (कॉपी) भी उपलब्ध कराई गई। सीएमओ ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने में वार्ड पार्षदों और स्थानीय निकायों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा विस्तार से स्वछता के बारे में समझाया जन प्रतिनिधियों द्वारा वार्डों की सफाई के संबंध में समस्या बताया गया, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर द्वारा सभी कार्य पूर्ण और सतत निगरानी रखने का आस्वासन दिया
इस कार्यशाला की अध्यक्षता नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के अध्यक्ष श्री हरिकिशोर चंद्रा ने की। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्रीमती रुकसाना इकबाल सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्री हेमलाल विष्वकर्मा, कमलेश यादव,अजय राय,अमरनाथ सिंह, सुरेश कुमार साहू कृष्णा कुमार चंद्रा, सुदामा चौहान श्रीमती अनुपी सिदार व अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यशाला के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यशाला में मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र सिंह,उप अभियंता प्रदीप कुमार पटेल, नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के कर्मचारी उपस्थित रहे!
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के परिपालन हेतु नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित
मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र बहादुर सिंह ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के परिपालन हेतु नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में जनप्रतिनिधियों की आयोजित की कार्यशाला



