NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन की शुरुआत
बिलासपुर

उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन की शुरुआत

यात्रियों के लिए सुविधा, पारदर्शिता और आधुनिक अनुभव

lochan Gupta
Last updated: December 16, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta December 16, 2025
Share
3 Min Read

बिलासपुर। भारतीय रेलवे की यात्री-केंद्रित और तकनीक-आधारित सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये मंडल के उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन की शुरुआत की गई है। इस पहल से अब यात्रियों को चिप्स, कुरकुरे, चॉकलेट और कोल्ड्रिंक जैसे स्नेक्स और पेय पदार्थ खरीदने के लिए स्टाल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे इस ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन के जरिए खाने पीने की चीजें खुद से खरीद सकेंगे।
यात्री बिना किसी के सहयोग से इस मशीन का आसानी से उपयोग कर सकते हैं 7 इसका उपयोग करते समय यात्री को सबसे पहले मशीन में लगे क्यूआर कोड को स्केन करना होगा, जिसके बाद आगे के विकल्प अपने आप आते जायेंगे, इसके साथ इसमें नंबर भी आयेगा जिसके आधार पर यात्री मनपसंद चीजों को प्राप्त कर सकेगा, प्रकिया पूरा होते ही नीचे स्थित बॉक्स में उनका पनपसंद सामान उन्हे प्राप्त हो जाता है।
ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन मशीन के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं
1. तेज और सरल लेन-देन: ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन से कुछ ही सेकंड में खाद्य वस्तुएँ उपलब्ध हो जाती हैं, जिससे यात्रियों का समय बचता है और भीड़ की समस्या कम होती है।
2. ओवरचार्ज की कोई संभावना नहीं: मशीन में पूर्व-निर्धारित और प्रदर्शित मूल्य प्रणाली लागू है। इससे यात्रियों को तय मूल्य पर ही सामान मिलता है और किसी भी प्रकार की अधिक वसूली की आशंका समाप्त हो जाती है।
3. अत्यधिक सुविधायुक्त: यात्रियों को अब काउंटर पर कतार में लगने या दुकानों की तलाश करने की आवश्यकता नहीं है। मशीन उसलापुर स्टेशन परिसर के मुख्य द्वार में सुलभ स्थान पर स्थापित की गई है।
4. 24म7 उपलब्धता: यह सेवा चौबीसों घंटे, सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध है, जिससे देर रात या तडक़े यात्रा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलती है।
5. डिजिटल भुगतान की सुविधा: वेंडिंग मशीन में यूपीआई, कार्ड आदि डिजिटल भुगतान विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे नकद लेन-देन की निर्भरता कम होती है और लेन-देन अधिक सुरक्षित व पारदर्शी बनता है।
6. स्टेशन की सौंदर्यता में वृद्धि: आधुनिक डिजाइन की यह मशीन स्टेशन के समग्र सौंदर्य और आधुनिक स्वरूप को भी बेहतर बनाती है, जिससे यात्रियों को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक वातावरण का अनुभव होता है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया – भारतीय रेलवे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटेड वेंडिंग मशीन की शुरुआत इसी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिससे दैनिक यात्रियों के साथ ही लंबी दूरी के यात्री भी लाभान्वित होंगे।

You Might Also Like

एसईसीएल ने कोयलांचल के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर से किया समझौता

हमसफर एवं आजादहिन्द एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में किया गया औचक निरीक्षण

रेल महाप्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए वरदान है मासिक सीजन टिकट

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कर्मचारी हुए सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article निगम सभापति का मोबाइल नंबर हैक, कॉल कर पैसे मांगने की आशंका
Next Article लिटिल बन्नी स्कूल के वार्षिक उत्सव में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?