NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक बोरी खाद कि खरीदी, बिल आया 34 बोरी का , सब्सिडी का खेल या लापरवाही?
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक बोरी खाद कि खरीदी, बिल आया 34 बोरी का , सब्सिडी का खेल या लापरवाही?
रायगढ़

एक बोरी खाद कि खरीदी, बिल आया 34 बोरी का , सब्सिडी का खेल या लापरवाही?

lochan Gupta
Last updated: December 16, 2025 12:06 am
By lochan Gupta December 16, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। सरकारी योजनाओं के अंतर्गत किसानों को राहत देने के उद्देश्य से संचालित खाद वितरण एवं सब्सिडी प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मौहपाली निवासी किसान भरत पटेल के नाम पर दर्ज खाद खरीद का एक सरकारी मैसेज सामने आने के बाद इस पूरे सिस्टम में कथित गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। किसान भरत पटेल का कहना है कि उन्होंने आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से केवल एक बोरी नीम कोटेड यूरिया ही खरीदी थी। लेकिन इसके बाद उनके मोबाइल पर प्राप्त सरकारी मैसेज ने उन्हें चौंका दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैसेज में किसान के नाम पर 20 बोरी नीम कोटेड यूरिया (45 किलोग्राम प्रति बोरी) तथा 14 बोरी एमओपी (50 किलोग्राम प्रति बोरी) की खरीद दर्ज दर्शाई गई है। इस कथित खरीद का कुल मूल्य 26,810 बताया गया है, जबकि सरकार द्वारा किसान के नाम पर 33,993.60 की सब्सिडी दर्शाई गई है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब किसान के अनुसार उसने केवल एक बोरी खाद खरीदी, तो सिस्टम में कुल 34 बोरियों की एंट्री कैसे दर्ज हो गई? क्या यह आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रणाली की तकनीकी खामी है, या फिर खाद विक्रेता स्तर पर की गई किसी प्रकार की कथित अनियमितता?
किसान का स्पष्ट कहना है कि न तो उसने इतनी मात्रा में खाद खरीदी है और न ही उसे इस तरह की किसी खरीद की जानकारी दी गई थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसानों के नाम पर कागजों में अधिक खाद दर्शाकर सरकारी सब्सिडी का अनुचित लाभ तो नहीं उठाया जा रहा।
यह मामला केवल एक किसान तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इससे पूरे खाद वितरण तंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग गया है। यदि समय रहते जांच नहीं की गई, तो ऐसे मामलों में निर्दोष किसान भी कानूनी उलझनों में फँस सकते हैं और सरकारी राजस्व को भी नुकसान हो सकता है।
दुकानदार का पक्ष
इस संबंध में जब खाद दुकानदार बजरंग अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि यह एक व्यावहारिक तकनीकी समस्या हो सकती है। उनके अनुसार कई बार किसान बिना आधार कार्ड के खाद लेने आ जाते हैं, ऐसे में उनकी खरीदी गई बोरी किसी अन्य किसान के खाते में जुड़ जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया से न तो उन्हें कोई आर्थिक लाभ होता है और न ही किसान को प्रत्यक्ष नुकसान।
जांच की मांग
अब आवश्यकता है कि कृषि विभाग एवं संबंधित प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच कर यह स्पष्ट करे कि यह मामला तकनीकी त्रुटि का है या फिर जानबूझकर की गई गड़बड़ी का। साथ ही यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

You Might Also Like

आधे शहर की आज भी रहेगी बत्ती गुल

आज होगा महाराजा अग्रसेन जयंती के दस दिवसीय महोत्सव का भव्य आगाज

जिला अस्पताल में क्षय उन्मुलन सह औषधी केंद्र का हुआ भूमिपूजन

इंटक स्थापना दिवस पर निकली बाईक रैली

प्रदूषण की मार से कराहता रायगढ़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रैक्टर की ठोकर से मासूम बच्ची का करुणांत
Next Article करंट से मौत मामले में नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?