NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धान खरीदी केंद्र बुनगा में गड़बड़ी उजागर, मानक से अधिक वजन, सरना धान की जगह मोटा दिखाकर खरीदी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > धान खरीदी केंद्र बुनगा में गड़बड़ी उजागर, मानक से अधिक वजन, सरना धान की जगह मोटा दिखाकर खरीदी
रायगढ़

धान खरीदी केंद्र बुनगा में गड़बड़ी उजागर, मानक से अधिक वजन, सरना धान की जगह मोटा दिखाकर खरीदी

प्रबंधक-ऑपरेटर और बरदाना प्रभारी पर एफआईआर, दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई- कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: December 15, 2025 12:15 am
By lochan Gupta December 15, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। विकासखंड पुसौर अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र बुनगा में धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। शासन द्वारा निर्धारित मानक वजन से अधिक धान खरीदे जाने, बारदाना स्टॉक में अंतर पाए जाने तथा मोटा किस्म धान की खरीदी दर्शाकर सरना धान खरीदे जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल द्वारा उपार्जन केंद्र में मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया गया। जांच के दौरान धान खरीदी नीति 2025-26 का उल्लंघन पाया गया, जिसके आधार पर संबंधितों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धान उपार्जन केंद्र बुनगा में प्राप्त शिकायत के आधार पर तहसीलदार पुसौर, नायब तहसीलदार पुसौर, खाद्य निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक एवं एपेक्स बैंक के पर्यवेक्षक द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। संयुक्त दल द्वारा एक दिन पूर्व खरीदी गई धान की बोरियों का रैंडम वजन लिया गया, जिसमें औसतन 40 किलो 915 ग्राम पाया गया। वहीं स्टैक में रखी बोरियों का औसत वजन 40 किलो 820 ग्राम पाया गया, जो कि शासन द्वारा निर्धारित मानक वजन से अधिक है। इसके अतिरिक्त स्टॉक के भौतिक सत्यापन में 16 बोरा धान अतिरिक्त पाया गया।
ऑनलाइन खरीदी पत्रक के अनुसार उपार्जन केंद्र में सरना धान 2205 क्विंटल होना चाहिए था, जबकि भौतिक सत्यापन में 2580 क्विंटल सरना धान पाया गया। वहीं 1558 क्विंटल मोटा धान के विरुद्ध केवल 1188 क्विंटल पाया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि उपार्जन केंद्र में मोटा किस्म धान की खरीदी दर्शाकर सरना धान की खरीदी की जा रही थी। इसके साथ ही नए एवं पुराने बारदाना के उपयोग में भी अनियमितता पाई गई तथा खाली नए बारदाना के स्टॉक में भी अंतर पाया गया। उपार्जन केंद्र में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने के चलते जांच दल द्वारा विधिवत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सतत निगरानी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जांच के समय उपार्जन केंद्र में प्रबंधक डिलेश्वर प्रधान, ऑपरेटर अभिलाष गुप्ता एवं बारदाना प्रभारी श्याम सुंदर साव उपस्थित थे।

You Might Also Like

आज नहाय-खाय से शुरू होगा चार दिवसीय छठ महापर्व

उद्योगों में मजदूरों और कर्मचारियों की मौत जांच का प्रश्न?

मां बंजारी धाम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया पूजा अर्चना

सडक़ बननी थी कहीं और मगर बना दी और कहीं

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी कोतवाली पुलिस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article क्रेशर प्लांट से लगभग 50 लीटर डीजल की चोरी
Next Article विधानसभा में ‘विजन 2047’ पर हुई विशेष चर्चा

खबरें और भी है....

अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में जारी है मौतों का सिलसिला, अब तक मासूम सहित 4 लोगों की जा चुकी जान
भारत माला भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला
उधारी के 1.5 करोड़ लेने व्यापारी ने निकाली दंडवत यात्रा
‘ऑपरेशन शंखनाद’32 मवेशियों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अन्नदाता का मान ही हमारी सरकार की पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?