NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में विदाई समारोह का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में विदाई समारोह का आयोजन
रायगढ़

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में विदाई समारोह का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: December 11, 2025 12:01 am
By lochan Gupta December 11, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। लोग अपनी पदोन्नति से खुश होते हैं परंतु मुझे इस खुशी से कहीं अधिक इस विद्यालय को, अपने सहकर्मियों को, विद्यार्थियों को और इस गांव के लोगों को छोडक़र दूसरी संस्था में जाने का दुख है। इतने वर्षों में आप लोगों ने जो अपनापन और स्नेह दिया है उसे भूल पाना आसान नहीं है।
उक्त बातें नव पदोन्नत प्राचार्य मनोज कुमार कुजूर ने पदोन्नति पश्चात आयोजित अपनी विदाई के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 27 वर्षों तक मैने इस विद्यालय में अपनी सेवाएं दी और इस दौरान यहां अध्ययनरत बच्चे आज भी किसी न किसी बहाने याद करते हैं, सलाह लेते हैं और मेरी असली पूंजी है जो मैने यहां कार्यरत रहते हुए कमाया है। मैं भले ही अब दूसरे विद्यालय जा रहा हूं परंतु मेरा लगाव हमेशा इस विद्यालय से इस गांव से उसी प्रकार ही रहेगा जैसे पहले हुआ करता था। मुझे इतना स्नेह और सम्मान देने के लिए आप सभी का मै सदा ऋणी रहूंगा।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पिछले दिनों ई संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता एलबी और प्रधान पाठक की पदोन्नति प्राचार्य पद पर की है। इसी के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई में पिछले 27 वर्षों से कार्यरत रहे व्याख्याता एलबी मनोज कुमार कुजूर की पदोन्नति प्राचार्य के पद पर करते हुए उन्हें शासकीय हाई स्कूल तेलीपाली (पुसौर) में पदस्थ किया गया है। अपने पुराने साथी की पदोन्नति पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडतराई के कर्मचारियों द्वारा उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन शाला विकास एवं प्रबंध समिति की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी देवी पटेल तथा विद्यालय के प्राचार्य एस आर भगत की विशेष उपस्थिति में किया गया।
इस दौरान नव पदोन्नत प्राचार्य मनोज कुमार कुजूर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति कुजूर (शिक्षिका) तथा अपनी पुत्री ईशा रेनू कुजूर के साथ उपस्थित थे। अतिथियों सहित विद्यालय के कर्मचारियों और बच्चों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कुजूर परिवार ने भी अपनी ओर से विद्यालय सहित कर्मचारियों को खास भेंट दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी देवी पटेल, एसआर भगत, जी पी नायक, जे एस दीवान, नवीन कुमार दुबे सहित कुछ विद्यार्थियों ने अपनी बात रखते हुए कुजूर सर के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह के दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थिगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जल जीवन मिशन के पूर्ण कार्य वेरीफाई कर पंचायतों को करें हेण्डओवर-कलेक्टर

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

निगम परिवार हमेशा रहेगा आप सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ-महापौर चौहान

एनक्यूएएस टीम ने किया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीनगर का निरीक्षण

चारों विधान सभाओं के लिए नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर पहुंचे रायगढ़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी लारा में अग्नि दुर्घटना से सुरक्षा पर मोक्क ड्रिल का आयोजन
Next Article ‘एमएलए कप 2025’ क्रिकेट महाकुंभ का धमाकेदार आगाज

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?