NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पलायन पर प्रहार छग के बिलाईगढ़ नपं ने पेश किया बड़ा मॉडल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > पलायन पर प्रहार छग के बिलाईगढ़ नपं ने पेश किया बड़ा मॉडल
सारंगढ़

पलायन पर प्रहार छग के बिलाईगढ़ नपं ने पेश किया बड़ा मॉडल

lochan Gupta
Last updated: December 11, 2025 12:00 am
By lochan Gupta December 11, 2025
Share
3 Min Read

बिलाईगढ़। जब देश के बड़े महानगर रोजगार, पलायन की चुनौतियों से जूझ रहे हैं, छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले के बिलाईगढ़ की नपं ने समस्या के समाधान का एक अनुकरणीय ब्लूप्रिंट पेश किया है। बिलाईगढ़ नपं के पार्षदों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक ऐतिहासिक संकल्प लिया है हमारे शहर का पैसा, हमारे लोगों के हाथ। यहाँ के पार्षदों ने अपनी विकास निधि का उपयोग केवल इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में नहीं, बल्कि ‘मानव संसाधन’ को खड़ा करने में करने का निर्णय लिया है। उद्देश्य साफ़ हैशहर से होने वाले पलायन पर सीधा प्रहार।
परंपरागत रूप से सरकारी टेंडर बड़े ठेकेदारों को जाते थे, जिससे स्थानीय मजदूरों को नाममात्र का लाभ मिलता था। बिलाईगढ़ के पार्षदों ने धारा 123 के तहत मिले अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए विशेष आग्रह किया है कि उनके वार्ड के सभी कार्य चाहे वह निर्माण हो, विद्युतीकरण हो या सामग्री क्रय केवल नगर के पंजीकृत स्व-सहायता समूहों के द्वारा ही कराए जाएंगे। सामूहिक प्रयास, व्यापक बदलाव पर्यावरण से रोजगार पार्षद संतोष देवांगन ने 2 हेक्टेयर में मानव निर्मित वन और पार्षद लवी लव सोनी ने लैंड स्केपिंग प्रोजेक्ट शुरू किए हैं, जिसमें स्थानीय महिलाएं पौधे तैयार करने से लेकर रखरखाव तक का काम संभालेंगी। सुरक्षा और सम्मान पार्षद कन्हैया खूंटे ने सफाई मित्रों को सुरक्षा किट (हेलमेट, बूट्स) देकर न केवल उन्हें सुरक्षा दी है, बल्कि इस खरीद को भी स्थानीय वेंडर्स से जोडक़र व्यापार बढ़ाया है।
बुनियादी ढांचा और श्रम पार्षद धनीराम राकेश, धनश्याम राकेश और मुकेश जायसवाल ने जलभराव और नाली निर्माण के जटिल कार्य स्थानीय समूहों को सौंपने का प्रस्ताव दिया है, जिससे राजमिस्त्रियों और मजदूरों को अपने घर के पास ही काम मिलेगा। सौंदर्यीकरण और शिल्प पार्षद अनूप जायसवाल, उमाशंकर देवांगन और भगवती देवांगन ने अटल परिसर और सामुदायिक भवनों के विकास कार्यों में स्थानीय शिल्पकारों और समूहों की भागीदारी सुनिश्चित की है। बिलाईगढ़ की यह पहल साबित करती है कि यदि राजनीतिक इच्छाशक्ति हो, तो स्थानीय निकाय केवल प्रशासन की इकाई नहीं, बल्कि आर्थिक बदलाव के इंजन बन सकते हैं। यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर अपनाने योग्य है, जहाँ विकास का पहिया स्थानीय रोजगार की धुरी पर घूमता है।

You Might Also Like

सूरज जैसा बनना है तो सूरज जैसा तपना होगा : डॉ कन्नौजे कलेक्टर

पारंपरिक वेशभूषा में भाजपायों ने दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

डोंगरीपाली में 19 को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर

खाद बीज का उठाव करें किसान : कलेक्टर

सारंगढ़ में अच्छी सडक़ मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी : राठिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की नई गाइडलाइन दरें लागू
Next Article विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?