रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुआ जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध रायगढ़, सारंगढ – बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, एवं सक्ती जिला के कार्यक्रम अधिकारियों की उपस्थिति रही। खास बात यह रही कि इस कार्यक्रम में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटैरिया सहित रजिस्ट्रार तरुणधर दीवान, वित्त अधिकारी श्रीमती एस.के.ठाकुर एवं निरजा तिवारी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों को इस प्रशिक्षण सह कार्यशाला में यूनिसेफ के विशेष कार्यक्रम ‘सुरक्षित पारा सुरक्षित लईकामन’ के संदर्भ में भी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम संयोजक विश्वविद्यालय के रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविन्द्र कौर चौबे द्वारा अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय एनएसएस परिवार की ओर से किया गया। कार्यकम में रायगढ़ जिला संगठक भोजराम पटेल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला संगठक लोकेश्वर सिंह पटेल, सक्ती के जिला संगठक सोमेश घीतोड़ें, चांपा के जिला संगठक भूपेंद्र पटेल की भी विशेष उपस्थिति रही।
प्रात: 11 से सत्र की शुरुआत विद्या कला एवं ज्ञान की देवी मां शारदा की पूजा अर्चना पश्चात छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत, एन एस एस के लक्ष्य गीत एवं विश्वविद्यालय के कुल गीत का क्रमश: सामूहिक स्वरों में गायन के साथ किया गया। स्वागत उद्बोधन विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.रविंद्र कौर चौबे ने दिया वहीं अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटैरिया ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र सेवा की भावना जागती है जब तक विद्यार्थियों में देश के लोगों में राष्ट्र सेवा का भाव ना हो तो वह देश आगे नहीं बढ़ सकता। इस सेवा भावना को प्रतिष्ठित करने में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी एवं इससे जुड़े लोग बखूबी निर्वहन करते हैं।
राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेई ने कार्यक्रम अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एन एस एस एक परिवार है जिसमें हम मिलकर काम करते हैं वह गांव की गली नाली सफाई हो या तालाब के पचड़ी निर्माण हो या स्वच्छता अभियान की बात हम स्वप्रेरणा से यह कार्य करते हैं इसी भावना को प्रतिष्ठित करना एनएसएस का कार्यक्रम में शामिल होता है। विश्वविद्यालय के नव पदस्थ कुलसचिव डॉ. तरुण धर दीवान ने भी इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम व गतिविधियों को प्रेरणा देने वाला बताते हुए अपना उद्बोधन दिया तथा प्रो. भूपेंद्र पटेल ने एनएसएस के कार्यक्रम व गतिविधियों पर अपने अनुभव साझा करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडऩे वाले कार्यक्रम अधिकारी व स्वयंसेवकों को अन्य लोगों की तुलना में उत्कृष्ट व्यक्तित्व का बताया प्रो. भूपेंद्र पटेल ने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया एवं प्रचार तंत्र का भरपूर उपयोग करें एवं अपने किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं जिससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिले। प्रथम सत्र के विश्राम एवं भोजन अवकाश के पक्ष द्वितीय सत्र में राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता वाजपेई ने पीपीटी के माध्यम से एनएसएस के कार्यक्रम व गतिविधियों को प्रदर्शित करते हुए विस्तृत रूप से कार्यक्रम अधिकारियों के समक्ष साझा किया तथा विश्वविद्यालय के अलग-अलग जिले से आए हुए कार्यक्रम अधिकारियों की समस्याओं को सुना और उनकी समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन भी दिया इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने राज्य एनएसएस अधिकारी के समक्ष खुलकर अपनी बातें रखी। आभार प्रदर्शन तमनार कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी कमल यशवंत सिन्हा द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन रायगढ़ जिला संगठक भोजराम पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिला संगठक लोकेश्वर सिंह पटेल सक्ती के जिला संगठक सोमेश घीतोड़ें, चांपा के जिला संगठक भूपेंद्र पटेल एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के कार्यक्रम सहायक एवं वरिष्ठ स्वयं सेवा के सुशांत पटनायक तथा उनके साथियों की सक्रिय भागीदारी भी रही।
शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ समापन
चार जिलों के रा.से.यो. कार्यक्रम अधिकारी हुए शामिल



