NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लो-वोल्टेज से नहीं मिल रहा पीने का पानी, जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं, आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लो-वोल्टेज से नहीं मिल रहा पीने का पानी, जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं, आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
रायगढ़

लो-वोल्टेज से नहीं मिल रहा पीने का पानी, जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं, आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: December 9, 2025 12:04 am
By lochan Gupta December 9, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अपर कलेक्टर रवि राही ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनदर्शन में राशन कार्ड, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता, आवास, वृद्धापेंशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में अपर कलेक्टर रवि राही ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनदर्शन में तहसील छाल अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरामुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान संचालक द्वारा 4 माह पूर्व ईपोस मशीन में फिंगर लगवाया था, लेकिन राशन सामग्री नहीं दे रहे है। जिसकी वजह से समस्त ग्रामवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपर कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य निरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम-कोटरीमाल, घरघोड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके मोहल्ले में 1 फेस ही सप्लाई की गई है, लो वोल्टेज के कारण पीने का पानी पंप भी नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में विद्युत अधिकारी घरघोड़ा को कई बार अवगत करा चुके है, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हो पाया है। अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
धरमजयगढ़ के लुकेश्वर यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत ढोढ़ागांव राशन दुकान में संदिग्ध लोगों के नाम से फर्जी राशन कार्ड जारी किया गया है और उन्हें राशन का वितरण भी किया जा रहा है। अपर कलेक्टर ने इस पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही। विकासखण्ड पुसौर ग्राम-दर्रीपाली के चंद्रमणी चौहान ने बताया कि उनकी निजी कृषि भूमि पर बीएसएनएल द्वारा 90 फीट लम्बा केबल बिछाया गया है, जिससे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर राही ने आवेदनों की उचित जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

You Might Also Like

हाई कोर्ट का किरायेदार के विरुद्ध ऐतिहासिक फैसला

अज्ञात चोर ने 3 बार एक ही दुकान पर बोला धावा

रात में सो रहे युवक की टांगी मारकर कर हत्या

स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीजी कोटे में कटौती के खिलाफ एमबीबीएस छात्रों का प्रदर्शन
Next Article डॉ. पीयूष अग्रवाल बने अखिल भारतीय चर्म रोग विशेषज्ञ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?